विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ह‍िमाचल में तीन दिन भारी बर्फबारी की चेतावनी

By Edited By:
Published: Fri, 06 Jan 2017 01:02 AM (IST)Updated: Fri, 06 Jan 2017 10:41 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन लोगों के लिए मुश्किल भरे हो सकते है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : हिमाचल प्रदेश में तीन दिन लोगों के लिए मुश्किल भरे हो सकते है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाको में छह से आठ जनवरी तक भारी बर्फबारी होने की चेतावनी दी है। उत्तर अफगानिस्तान व जम्मू कश्मीर की ओर से बढ़ रही पश्चिमी हवाओं के राज्य में प्रवेश करने से समूचे राज्य में शीतलहर है। प्रदेश के मनाली व कुफरी सहित कई हिस्सों में देर रात से बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो रही है।

पढ़ें: रोहतांग दर्रे में एक फुट बर्फबारी, लाहुल का कुल्लू से संपर्क कटा

कई स्थनों में ओस के कारण सड़को पर फिसलन बढ़ी है जिससे वाहन चालको को दिक्कत हो रही है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो मे रुक रुक कर बर्फ के फाहे गिर रहे है। वीरवार को कोठी में चार इंच, केंलग तीन इंच व कल्पा में दो इंच ताजा हिमपात हुआ। मनाली में सात मिलीमीटर बारिश हुई। आज सुबह से मनाली में बर्फबारी हो रही है। लाहुल स्पीति में बुधवार को हुई बर्फबारी से लोगों की दिक्कते बढ़ गई है। हर ओर बर्फ होने के कारण लोगों का घरो से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शिमला व धर्मशाला को छोड़कर अन्य स्थानो में न्यूनतम तापमान मे भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिह ने बताया कि नौ जनवरी को राज्य में मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है।

तस्वीरें : हिमाचल के लाहुल स्पीति में बर्फबारी शुरू

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।