Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'BJP ने खाली किया खजाना', CM सुक्खू बोले- हमें लेने पड़े कुछ कड़े फैसले; कांगड़ा में दी 88 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    Updated: Tue, 21 Jan 2025 10:27 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 88.67 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पूर्व क ...और पढ़ें

    Hero Image
    सीएम सुक्खू बोले- अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लेने पड़े कड़े फैसले।

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए पूर्व की भाजपा सरकार ने प्रदेश के खजाने को खाली कर दिया था। उस समय की डबल इंजन सरकार का प्रदेश को पूरी तरह से कंगाल करने के पीछे एक बड़ा हाथ रहा है। हालांकि, कांग्रेस सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया है, जिसके लिए उन्हें कुछ कड़े फैसले भी लेने पडे़ हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 88.67 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्धाटन व शिलान्यास के बाद मटौर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए शिक्षा नीति तैयार की जाएगी।

    शिक्षा विभाग ही नहीं, बल्कि अन्य विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर भी बदलाव होंगे ताकि सभी कर्मचारी व अधिकारी अपने कार्यों की सही ढंग से निर्वहन कर सकें और प्रदेश के विकास व उसे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सही ढंग से काम हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को भी सुदढ़ करने की दिशा में कांग्रेस सरकार द्वारा किया जा रहा है और ढ़गवार मिल्क प्लांट इस दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

    पूरी तरह से डिजिटल होगा राजस्व विभाग

    उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग को भी आने वाले समय में पूरी तरह से डिजिटल किया जाएगा, ताकि लोग घर बैठे ही अपने जमीन संबंधी दस्तावेज प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया जा रहा है और प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में नई सिटी स्कैन मशीनों की खरीद के लिए 100 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला कांगड़ा में राजनीतिक पद ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उनके लिए यहां के लोगों की सेवा का कार्य महत्वूपर्ण है। उन्होने कहा कि भले ही कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के नेता द्वारा बार-बार पार्टी बदली हो लेकिन यहां की जनता ने कांग्रेस को ही अपना प्यार व समर्थन दिया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को जल शक्ति विभाग की डिवीजन कार्यालय देने की घोषणा की गई। वहीं उन्होंने उपयुक्त स्थान पर एक राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाने व चंगर क्षेत्र में बिजली वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए योजना पर काम का आश्वसन भी दिया।

    यह भी पढ़ें- 'अंग्रेजी में पढ़ाई शुरू हुई...', काफिला रोक स्कूली बच्चों से मिले CM सुक्खू; मुख्यमंत्री की सादगी देख लोग हैरान