Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: मनकोटिया बोले- कांग्रेस प्रत्याशी जमानत पर, लगे थे टिकट आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Virender Kumar
    Updated: Mon, 31 Oct 2022 05:36 PM (IST)

    Himachal Pradesh Assembly Election 2022 डलहौजी में पत्रकारों से बातचीत में मेजर मनकोटिया ने कहा कि आशा कुमारी जब कांग्रेस की पंजाब प्रभारी थीं तब भी उ ...और पढ़ें

    Hero Image
    डलहौजी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते मेजर विजय सिंह मनकोटिया (बायें से पहले)। जागरण

    डलहौजी, संवाद सहयोगी। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, 'चंबा जिले के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आशा कुमारी को अदालत द्वारा सजा दी गई थी। अपील करने के बाद आशा कुमारी जमानत पर हैं। ऐसे में आशा कुमारी से जनता क्या उम्मीद कर सकती है।' यह बात हाल ही में भाजपा में शामिल हुए प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने डलहौजी में कही। डलहौजी में पत्रकारों से बातचीत में मेजर मनकोटिया ने कहा कि आशा कुमारी जब कांग्रेस की पंजाब प्रभारी थीं तब भी उन पर पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने ही विधानसभा चुनाव के लिए टिकट आवंटन में भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए थे। ऐसे में आशा कुमारी ने पंजाब में भी हिमाचल की नाक कटाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांगड़ा में परिवारवाद हावी

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न विचारधारा बची है, न सिद्धांत और न ही नैतिकता। राष्ट्र स्तर से लेकर प्रदेश सत्र तक कांग्रेस में परिवारवाद का बोलबाला है। कांग्रेस की सोनिया गांधी व उनके पुत्र राहुल गांधी जमानत पर हैं, जबकि कांग्रेस ने हिमाचल में भी जमानत पर चल रही प्रतिभा सिंह व उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह को पार्टी की कमान सौंप रखी है। कांग्रेस में परिवारवाद इतना हावी है कि कांगड़ा जिला में कांग्रेस के 11 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके परिवार से कोई न कोई विधायक अथवा मंत्री रहा है।

    वीरभद्र सिंह मुझ पर दबाव डालने का करते थे प्रयास

    मनकोटिया ने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व पूरे देश में खत्म हो चुका है और प्रदेश में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। जब वह कांग्रेस में थे तब पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह अकसर उन पर दबाव डालने का प्रयास करते थे, मगर वह (मनकोटिया) कभी भी झुके नहीं और न ही सिद्धांतों से समझौता किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से प्रभावित होकर व भाजपा नेताओं से मिले मान-सम्मान के चलते ही उन्होंने विश्व के सबसे बड़े राजनितिक दल भाजपा का दामन थामा है। मनकोटिया ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा 48 विधानसभा सीटें जीतकर पुन: सरकार बनाएगी। मनकोटिया ने प्रदेश में AAP का कोई भी जनधार होने की बात से भी इनकार किया। इस मौके पर नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष संजीव पठानिया सहित भाजपा नेता अमरीक वर्मा, नागेश महाजन व राम सिंह बबलू आधी भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: राजीव शुक्ल की अफसरों को हिदायत, BJP एजेंट बनकर काम न करें, सत्ता में आने पर कार्रवाई

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: प्रियंका की रैली में प्रत्‍याशियों का परिचय करवाना भू‍लीं प्रतिभा, दो का ही लिया नाम