Move to Jagran APP

Himachal Election 2022: बर्फ में ढके मतदान केंद्र, 15 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची पोलिंग टीम, देखिए तस्‍वीरें

Himachal Election 2022 Snowfall In Himachal हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार थम गया है। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं। हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी ने दिक्‍कत बढ़ाई है। पोलिंग पार्टियां बर्फ के बीच मतदान केंद्रों तक पहुंची।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Thu, 10 Nov 2022 06:10 PM (IST)Updated: Thu, 10 Nov 2022 10:39 PM (IST)
Himachal Election 2022: बर्फ में ढके मतदान केंद्र, 15 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची पोलिंग टीम, देखिए तस्‍वीरें
पांगी में भारी बर्फबारी के बीच चस्क मतदान केंद्र के लिए जाती पोलिंग पार्टी।

पांगी, जागरण टीम। Himachal Election 2022, Snowfall In Himachal, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। प्रदेश में मौसम ने भी करवट बदल ली है। जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी ने चुनाव आयोग की मुश्किल बढ़ाई है। सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी के तहत उपमंडल पांगी में पेश आई। भारी बर्फ के बीच पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों तक पहुंची। भारी बर्फ के बीच वीरवार को पांगी मुख्यालय किलाड़ से सभी 36 पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्‍पीति में 92 मतदान केंद्र हैं, इनमें से अधिकतर में बर्फबारी हुई है। जिला किन्‍नौर के कुछ मतदान केंद्र बर्फ से प्रभावित हैं।

loksabha election banner

सभी 36 मतदान केंद्रों तक पहुंची पा‍ेलिंग पार्टियां

हिमाचल पथ परिवहन निगम की नौ बसों में पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित स्थानों के लिए रवाना किया गया। इनमें से सात पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। पांगी उपमंडल में कुल 36 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसमें से चस्क भटोरी मतदान केंद्र सबसे अधिक ऊंचाई वाला मतदान केंद्र है। इसकी ऊंचाई करीब 11500 फीट है। इसके अतिरिक्त लुज, माहलियत और रेई संवेदनशील मतदान केंद्रों में शामिल हैं। मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को बर्फ में पैदल चलना पड़ा।

श्रम बल तैनान किया

निर्वाचन के लिए 76 अतिरिक्त पुलिस बल व 12 राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान भी तैनात किए गए हैं। बर्फबारी के कारण कुछ मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए लोक निर्माण व जल शक्ति विभाग द्वारा पर्याप्त श्रम बल तैनात किया गया।

डेढ़ फीट तक बर्फबारी, मार्ग बहाल कर रवाना की पोलिंग टीम

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में मौसम के कड़े तेवरों ने आम लोगों सहित चुनाव प्रक्रिया में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की दिक्कतें बढ़ा दी है। पांगी घाटी में मौसम के करवट बदलते ही वीरवार सुबह तक करीब पांच इंच से डेढ़ फीट तक हिमपात हुआ। जिस कारण मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गए थे। लेकिन, प्रशासन व विभागों की मुस्तैदी के चलते मार्गों को दोपहर करीब एक बजे तक मार्गोंं को बहाल करवा दिया गया। मार्गों के बहाल होते ही सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों की ओर रवाना किया गया। वीरवार दोपहर 11 बजे सबसे पहले चस्क भटोरी व चस्क के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इसके बाद जैसे-जैसे विभिन्न पोलिंग बूथोंं की ओर जाने वाले मार्गों को बहाल किया गया। एक-एक करके पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों की ओर रवाना किया गया।

कहां कितनी बर्फबारी

पांगी मुख्यालय किलाड़ में वीरवार सुबह तक करीब आठ इंच बर्फबारी हुई। जबकि, हुंडान, कुमार परमार, सुराल भटोरी, परमार भटोरी, प्रेग्रां, शूण, उदीन, हिसल, कुठल तथा चस्क भटोरी में डेढ़ फुट, हिलुटुवां, सेचू, साहली, हिलौर, साच, कुलाल, थांदल, पुर्थी, शौर में करीब 10 से 12 इंच तथा लुज, धरवास, फिंडरू तथा फिंडपार में करीब पांच से छह इंच तक बर्फबारी हुई है। हालांकि, वीरवार को मौसम के साफ रहने से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा सका।

बिजली व्यवस्था पड़ी ठप

भारी बर्फबारी के कारण बुधवार देर रात से समस्त पांगी घाटी में अंधेरा छा गया था। घाटी में स्थापित 78 ट्रांसफार्मरों में से 16 ट्रांसफार्मरों के माध्यम से विद्युत बोर्ड की ओर से वीरवार सुबह तक विद्युत व्यवस्था को बहाल कर दिया गया। जबकि, शेष ट्रांसफार्मरों को चालू करने के लिए विद्युत बोर्ड के कर्मचारी जुटे हुए थे। भारी बर्फबारी के कारण विभिन्न स्थानों पर तार टूट गए हैं। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर विद्युत लाइनों पर आ गिरी हैं, जिस कारण विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है। विद्युत बोर्ड की ओर से जल्द बिजली व्यवस्था को सुचारू करने की बात कही जा रही है।

15 किलोमीटर पैदल चलकर चस्क भटोरी पहुंचेगी पोलिंग पार्टी

  • मतदान केंद्र, पैदल दूरी
  • चसक भटोरी, 15 किलोमीटर
  • चस्क, छह किलोमीटर
  • हुंडान भटोरी, पांच किलोमीटर
  • सुराल भटोरी, पांच किलोमीटर
  • कुलाल, तीन किलोमीटर पैदल
  • पुंटो, तीन किलोमीटर

पोलिंग पार्टियों को मिली रनर की मदद

जिन पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ा। उनकी मदद के लिए प्रशासन की ओर से रनर की व्यवस्था की गई। साथ ही ईवीएम को सुरक्षित मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट बैग भी उपलब्ध करवाए गए। प्रत्येक पोलिंग पार्टी के साथ दो-दो रनर की व्यवस्था की गई है।

सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पांगी रजनीश शर्मा का कहना है पांगी में भारी बर्फबारी के बीच पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। सभी मतदान केंद्रों के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहले से ही रवाना कर दी गई हैं। मतदान के लिए किसी तरह की दिक्कतें पेश न आएं। इसके लिए सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: हिमाचल में थमा प्रचार, बाहरी नेताओं को छोड़ना होगा क्षेत्र, जान लीजिए आयोग के निर्देश

Himachal Weather Update: चुनाव से दो दिन पहले पांगी में एक फीट हिमपात, आज भी अलर्ट, तस्‍वीरों में देखिए हालात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.