विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Update: चुनाव से दो दिन पहले पांगी में एक फीट हिमपात, आज भी अलर्ट, तस्‍वीरों में देखिए हालात

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Thu, 10 Nov 2022 11:25 AM (IST)Updated: Thu, 10 Nov 2022 11:42 AM (IST)

Snowfall In Himachal हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले मौसम के करवट बदलने से चुनाव आयोग की मुश्किल बढ़ गई ...और पढ़ें

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में हुआ हिमपात।
जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में हुआ हिमपात।

शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Snowfall In Himachal, हिमाचल प्रदेश में चुनाव से दो दिन पहले जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्‍पीति, भरमौर का पांगी क्षेत्र और किन्‍नौर बर्फ से ढक गए हैं। तीन जिलों में आज भी बारिश व बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी से चुनाव आयोग की दिक्‍कत भी बढ़ गई है। प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में सुबह करीब आधा फीट हिमपात हुआ है। बर्फबारी के कारण पांगी घाटी के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं ऊपरी क्षेत्र में करीब 1 फीट तक बर्फबारी हुई है। इस बर्फबारी के बाद पांगी घाटी में बिजली समेत पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। बर्फबारी के बाद घाटी की छह से अधिक पंचायतों में बिजली की आपूर्ति भी ठप पड़ गई है।

यहां तीन से चार फीट हिमपात

वीरवार सुबह किलाड़ मुख्यालय में आधा फीट तो वहीं कुमार, परमार, शुण, चस्क, हुडान और सुराल में एक फीट तक बर्फबारी हुई। इसके अलावा साच पास सहित पांगी की ऊपरी चोटियों पर तीन से चार फीट तक ताजा हिमपात हुआ है।

बर्फबारी के कारण दर्रों से आवाजाही बंद

हिमाचल प्रदेश में शिंकुला, बारालाचा व रोहतांग दर्रे में एक फीट से अधिक बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी के बाद तीनों दर्रों को पर्यटकों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। बर्फबारी से शिमला सहित कई अन्य स्थानों पर ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में मनाली में नौ मिलीमीटर, डलहौजी में आठ, चंबा में 7.5 और खड़ापत्थर में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

आज तीन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को प्रदेश के तीन जिलों कांगड़ा, मंडी व शिमला में आंधी व बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में कुछ दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने संभावना जताई गई है। प्रदेश में 12 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। कांगड़ा व कूल्लू में चार-चार, चंबा में दो, लाहुल स्पीति व सोलन में एक-एक सड़क यातायात के लिए बंद है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक गिरावट कल्पा व सुंदरनगर में 6.9, मंडी में 6.6, रिकांगपिओ में 6.1  और मनाली में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है।

तापमान की स्थिति

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 9.2, 16.4
  • सुंदरनगर, 11.3, 20.3
  • भुंतर, 10.5, 18.8
  • कल्पा, 2.6, 10.3
  • धर्मशाला, 13.2, 23.0
  • ऊना, 12.8, 29.0
  • नाहन, 14.3, 25.0
  • केलंग, -0.3, 5.7
  • सोलन, 10.4, 24.0

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: प्रचार के आखिरी दिन दिग्‍गजों ने झोंकी ताकत, शाह, नड्डा व योगी सहित प्रियंका की रैली