विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: प्रचार के आखिरी दिन दिग्‍गजों ने झोंकी ताकत, शाह, नड्डा व योगी सहित प्रियंका की रैली

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Thu, 10 Nov 2022 10:39 AM (IST)

Himachal Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। प्रचार के अंतिम दिन दिग्‍गजों ने ताकत ...और पढ़ें

अमित शाह, जेपी नड्डा, प्रियंका गांधी, योगी आदित्‍यनाथ व सचिन पायलट की रैलियां हैं।
अमित शाह, जेपी नड्डा, प्रियंका गांधी, योगी आदित्‍यनाथ व सचिन पायलट की रैलियां हैं।

शिमला, जागरण टीम। Himachal Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार को शोर आज थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दल व प्रत्‍याशी एढ़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्‍ट्रीय जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी मतदाताओं को साधेंगी। कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, सचिन पायलट भी चुनावी जोश भरेंगे। जेपी नड्डा जिला कांगड़ा के फतेहपुर, अमित शाह सुलह में रैली करेंगे। जेपी नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शिमला में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी संजय सूद के लिए वोट मांग चुके हैं। हालांकि भाजपा का रोड शो लोअर बाजार में था। कांग्रेस माल रोड पर रोड शो कर रही है।

स्‍मृति इरानी कुल्‍लू व लाहुल में

योगी व स्‍मृति इरानी मंडी, कुल्लू व लाहुल स्पीति जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में वीरवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। स्मृति इरानी कुल्लू जिले के मनाली व लाहुल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के केलंग में प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर व डा. रामलाल मार्कंडेय के पक्ष में जनसभा करेंगी।

योगी बंजार में भरेंगे हुंकार

योगी आदित्यनाथ कुल्लू जिले के बंजार में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी, बल्ह के कंसा चौक में इंद्र सिंह व नाचन के धनोटू में विनोद कुमार के पक्ष में मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। युवाओं में योगी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। बंजार, कंसा चौक व धनोटू की रैली का असर आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में साफ देखने को मिलेगा। भाजपा के स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राम मंदिर, अनुच्छेद 370 व डबल इंजन सरकार के लाभ गिनाने का भरसक प्रयास करेंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला में करेंगी रोड शो

हिमाचल में विधानसभा चुनावों में वीरवार को प्रचार का अंतिम दिन है। इसलिए राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा प्रचार के अंतिम दिन शिमला में रोड शो करेंगी। दोपहर तीन बजे शिल्ली चौक से रोड शो शुरू होगा। यहां से प्रियंका वाड्रा माल रोड पहुंचेंगी। शेर-ए-पंजाब से होते हुए माल रोड व स्कैंडल प्वाइंट पहुंचेंगी। इसके बाद रिज मैदान होते हुए लक्कड़ बाजार जाएंगी। इस दौरान वह कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा के लिए वोट मांगेंगी। माल रोड के आसपास सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया गया है।

सचिन पायलट की यहां जनसभाएं

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट द्रंग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कौल सिंह ठाकुर के पक्ष में जनसभा करेंगे। इसके अलावा जिला कांगड़ा के रैत में भी केवल पठानिया के पक्ष में जनसभा करेंगे।

यह भी पढ़ें:

PM Modi Himachal Visit: रैली को संबोधित कर लौट रहे मोदी ने एंबुलेंस देख रुकवा दिया काफ‍िला, देखिए वीडियो

Himachal Election 2022: मोदी बोले, कांग्रेस यानी अस्थिरता, इनका मूल आधार परिवारवाद, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

Himachal Election 2022: खरगे बोले, मुझे कांग्रेस के 9000 डेलीगेट्स ने चुना, नड्डा बताएं उनका चयन कैसे हुआ