विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: खरगे बोले, मुझे कांग्रेस के 9000 डेलीगेट्स ने चुना, नड्डा बताएं उनका चयन कैसे हुआ

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Wed, 09 Nov 2022 03:49 PM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2022 03:51 PM (IST)

Mallikarjun Kharge Rally In Himachal कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल चुनाव में पहली जनसभा की। खरगे ने ...और पढ़ें

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल चुनाव में पहली जनसभा की।
कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल चुनाव में पहली जनसभा की।

शिमला, जागरण टीम। Mallikarjun Kharge Rally In Himachal, कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल चुनाव में पहली जनसभा की। खरगे ने कहा मैं दक्षिण भारत से आता हूं, हिंदी बोलने में थोड़ा फर्क है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं और 9 हजार डेलिगेट्स ने चुना है। जेपी नड्डा का चयन कैसे हुआ यह किसी को नहीं पता, भाजपा में चुनाव नहीं होता है। भाजपाई कहते हैं कि कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं है, अब मैं उनसे पूछूंगा कि आपके कितने डेलिगेट्स थे, कितने उम्मीदवार थे, उनका एक ही नारा था, कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया, देश को बर्बाद किया, यही नारा देते थे, हिमाचल में इतने स्कूल खुले, सड़कें बनीं, हर घर में बिजली आई, ये क्या सात साल में हुआ।

खरगे ने कहा प्रदेश में 65 हजार सरकारी पद रिक्‍त हैं, देश में 14 लाख पद रिक्‍त हैं, ये संसद में सरकार की ओर से दिए जबाव के आधार पर कह रहा हूं। जीडीपी गिर रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है, महंगाई बढ़ रही है, किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। एमएसपी नहीं मिल रहा है, इस तरफ नहीं देखते भाजपाई, कांग्रेस को भारी बहुमत से जीताएं।

जो वादे किए उन्‍हें पूरा करेंगे

कांग्रेस ने जो वादे किए हैं वो पूरे करने असंमभव नहीं हैं, सोच समझ कर वादे किए हैं, हर वादे को पूरा करेंगे। कांग्रेस का पहला कदम ओपीएस की बहाली होगी। हिमाचल में किसानों का कर्ज माफ करने का प्रयास करेंगे।

कांग्रेस पीएम की तरह जुमलेबाजी नहीं करती

कांग्रेस पीएम मोदी की तरह जुमलेबाजी नहीं करती। क्‍या 9 साल में 15-15 लाख रुपये आए? 16 करोड़ नौकरियां कहां हैं। अग्निवीर योजना सही नहीं है। अग्निवीर योजना युवाओं के लिए चार साल का झांसा, चार साल बाद क्या मंदिर की घंटी बजाएगा। चार साल बाद उसको कोई फौजी भी नहीं पुकारेगा। भाजपा सरकार की गुमराह करने की आदत है।

भाजपा केवल कांग्रेस को गाली देने का करती है काम

भाजपा केवल कांग्रेस को गाली देने का काम करती है, सुबह उठकर मंत्र पढ़ने के बजाय गाली देने का काम करती है। ये भाजपा के काम करने का तरीका है। कांग्रेस अपनी सभी गारंटियों को पूरा करेगी। भाजपा हिमाचल के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकती, यहां पढ़े-लिखे लोग हैं। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार जरूर आएगी।

खरगे ने भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस के पीछे और कांग्रेस के साथ सभी लोग खड़े हैं।

दो दिन जुमलों की बारिश होगी : विक्रमादित्‍य

विक्रमादित्य सिंह ने कहा शिमला ग्रामीण स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि है। मेरा किसी से न कोई बैर है, न प्रतिद्वंदी है, हमारा एक ही लक्ष्य हिमाचल में विकास कार्य करना है, शिमला ग्रामीण को नंबर एक विधानसभा क्षेत्र बनाना है, जनता को विश्वास दिलवाना चाहता हूं, 8 दिसंबर को कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है, कांग्रेस अपने सभी वादे पूरे करेगी, आने वाले दो दिन प्रदेश में जुमलों की बारिश होगी। हमारी गारंटी पत्थर की लकीर है। आने वाले दो दिन भाजपा साम दाम दंड भेद से कार्य करेगी, शराब, पैसा बांटा जाएगा, जनता समझदार किसी लालच में नहीं आएगी।

विक्रमादित्‍य सिंह को पहले ही बधाई : राजीव शुक्‍ल

राजीव शुक्ल ने कहा विक्रमादित्य सिंह को पहले ही बधाई, प्रदेश में एक ही नारा, 60 कांग्रेस 8 भाजपा है। कांग्रेस की जनसभा और अन्य कार्यक्रमों में लोग आ रहे हैं, भाजपा बसें भेज रही है। अटल बिहारी वाजपेयी की पार्टी आज शराब बांट रही है।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: मोदी बोले, कांग्रेस यानी अस्थिरता, इनका मूल आधार परिवारवाद, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

PM Modi Himachal Visit: रैली को संबोधित कर लौट रहे मोदी ने एंबुलेंस देख रुकवा दिया काफ‍िला, देखिए वीडियो