Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Martyrs' Day 2023: 75वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 75वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश भर में राष्ट्रपिता को नमन किया गया। चंबा में कांग्रेस द्वारा उपायुक्त कार्यालय के बाहर एसबीआई कार्यालय के सामने पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

    By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Mon, 30 Jan 2023 04:07 PM (IST)
    Hero Image
    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 75वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश भर में राष्ट्रपिता को नमन किया गया

    चंबा,संवाद सहयोगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस द्वारा उपायुक्त कार्यालय के बाहर एसबीआई कार्यालय के सामने पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कमल ठाकुर ने विशेष रूप से मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Shimla: कुफरी नारकंडा में हिमपात और वर्षा के साथ आंधी, 3 एनएच सहित 431 सड़कें बंद, 2223 ट्रांसफार्मर खराब

    राष्ट्रपिता को किया नमन

    जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कमल ठाकुर ने राष्ट्रपिता को नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक व्यक्ति न होकर एक विचारधारा थे। जिनके विचारों और मार्गदर्शन पर चलकर आज भारत एक आदर्श राष्ट्र के रूप मे स्थापित हुआ है।

    करतार सिंह ठाकुर ने कही ये बात

    वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को एक महान नेता करार देते हुए कहा कि अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर ही उन्होंने भारत को अंग्रेजी सरकार की 200 साल की गुलामी से आजादी दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। इस दौरान भारी बारिश के बावजूद प्रार्थना सभा में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन गाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया।

    यह भी पढ़ें: Dharamshala News: सरकारी मदद लेकर बनाए मकान किराये पर चढ़ाए, कारण बताओ नोटिस जारी करेगा नगर निगम

    ये लोग हुए शामिल

    इस मौके पर जिला प्रवक्ता जगदीश हांडा, जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमेश पुरी, जिला महासचिव नरेश राणा, सेवादल पूर्व अध्यक्ष अबदुल्ल गनी, जिला महासचिव व अधिवक्ता कपिल भूषण, सेवादल अध्यक्ष भूपेंद्र राजू, अल्पसंख्यक कांग्रेस राज्य उपाध्यक्ष लियाक़त अली खान, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, ब्लॉक महासचिव दीपक कुमार, जितेंद्र मैहरा, सेवादल उपाध्यक्ष मनोज दिओड़, केवल कुमार, परमिंदर मैहरा, विजय कटोच, महिला कांग्रेस महासचिव निशा कुमारी, सेवादल अध्यक्ष ललिता कुमारी, व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।