Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chamba News: शहर में शाम ढलते ही ढाबों में छलक रहे जाम, आम लोग जाने से कतराते

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Thu, 29 Dec 2022 09:10 AM (IST)

    शहर में शाम ढलते ही मटन और चिकन की दुकानों और ढाबों में शराबियों की महफिल सज जाती है। प्रशासन और पुलिस की नाक तले ऐसा काफी समय से चल रहा है। बाजार में शाम के समय महिलाओं का गुजरना तक मुश्किल हो जाता है।

    Hero Image
    शहर में शाम ढलते ही ढाबों में छलक रहे जाम, आम लोग जाने से कतराते

    चंबा, जागरण संवाददाता : शहर में शाम ढलते ही मटन और चिकन की दुकानों और ढाबों में शराबियों की महफिल सज जाती है। प्रशासन और पुलिस की नाक तले ऐसा काफी समय से चल रहा है। बाजार में शाम के समय महिलाओं का गुजरना तक मुश्किल हो जाता है। सर्दियों में यह धंधा और ज्यादा हो गया है। हैरानी की बात है पुलिस और संबंधित विभाग इस बात से भलीभांति परिचित हैं मगर अभी तक कार्रवाई के लिए किसी ने भी पहल नहीं की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शराब बिकने से आम लोग ढाबों में खाना खाने से कतराते

    ढाबों में शराब बिकने से आम लोग ढाबों में खाना खाने से भी कतराते हैं। इसके अलावा महिलाएं ढाबों के पास से जाने से परहेज करती हैं। ढाबे वाले ठेके से शराब खरीद कर मनमर्जी से अपने ढाबों में बेच रहे हैं। ढाबों के भीतर रखी शराब की पेटियों को देखकर लगता है कि इन्हें पुलिस और कानून का कोई डर नहीं है। स्थानीय निवासी चंद राम, राकेश कुमार, धर्मपाल, किशोर, अजय कुमार, संजय कुमार, राजेश, विनोद कुमार, प्यार सिंह, रोशन लाल, देवी सिंह और जय सिंह ने बताया कि शहर में मटन और चिकन की दुकानों में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। वहीं ढाबों में भी अवैध रूप से शराब बेची जाती है। इसके कारण आम लोग ढाबों में खाना खाने से परहेज करते हैं।

    ढाबों में शराब बेचना है गैर कानूनी:

    चंबा के एसपी विनोद धीमान ने कहा कि ढाबों में शराब बेचना पूरी तरह से गैर कानूनी है। जल्द ही पुलिस शहर के ढाबों में छापेमारी करके शराब बेचने वाले ढाबों मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें - Shimla Politics: सुक्खू बोले, 20 हजार एनपीएस कर्मचारियों को ओपीएस देने के लिए दें 1632 करोड़ रुपये

    यह भी पढ़ें - Himachal: नए साल के जश्न से पहले CM सुक्खू का अधिकारियों को निर्देश, कहा- 'राज्य में कोविड की स्थिति सामान्य'

    comedy show banner
    comedy show banner