Himachal News: चंबा के जडेरा में भूस्खलन से गिरे शेड, दबने से व्यक्ति की माैत दूसरा घायल
चंबा के जडेरा में बारिश के बाद हुए भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक तिलक राज गांव कलियु का निवासी था। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिलक राज और उसका दोस्त एक शेड में सो रहे थे तभी भूस्खलन हुआ।

संवाद सहयोगी, चंबा। बरसात की बारिश हर जगह जानलेवा बन रही है। चबा के जडेरा में बारिश के बाद हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है।
मृतक की पहचान तिलक राज पुत्र चन्दू गांव कलियु डाकघर जडेरा तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार तिलक राज व उसका एक दोस्त एक साथ मेहनत मजदूरी करते थे। ओर गांव के साथ ही बने एक शेड में रह रहे थे। बुधवार शाम को भी खाना खाने के बाद वह सो गए थे। इसके बाद रात के समय हुए भूस्खलन हो गया। ओर अंदर सोए तिलक व उसका दोस्त इसकी चपेट में आ गए।
गांव के लोगों को जब इस बात की भनक लगी तो, उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य शुरू किया, साथ ही पुलिस को भी घटना को लेकर सूचित किया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। इससे पहले लाेगों ने घायल हुए व्यक्ति को वहां से उठा कर सड़क तक पहुंचाया जहां से इलाज के लिए मेडिकल कालेज चंबा लाया गया।
जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे एडमिट कर लिया है और उसका इलाज चल रहा है। इसके अलावा घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की साथ मृतक तिलक के शव को कब्जे में उसे मेडिकल कॉलेज चंबा लाया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया है।
उधर पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जडेरा के तहत आने वाले गांव कलियु में भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। पुलिस ने घटना का लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।