विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बकाणी गांव में ग्रामीण विकास योजना तैयार

By JagranEdited By:
Published: Fri, 14 Apr 2017 01:01 AM (IST)

संवाद सूत्र, रजेरा : ग्राम पंचायत बकाणी के बकाणी गांव में एक्शनएड व यूरोपियन यूनियन के सहयोग से ग

बकाणी गांव में ग्रामीण विकास योजना तैयार
बकाणी गांव में ग्रामीण विकास योजना तैयार

संवाद सूत्र, रजेरा : ग्राम पंचायत बकाणी के बकाणी गांव में एक्शनएड व यूरोपियन यूनियन के सहयोग से ग्रामीण विकास योजना बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सर्वप्रथम ग्रामीण विकास योजना तथा इसको तैयार करने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

एक्शनएड के कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीण विकास योजना ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की जाती है। इसको तैयार करने के लिए सामाजिक मानचित्र, रैं¨कग मानचित्र, खुशहाली मानचित्र, समस्याओं का प्राथमिकीकरण तथा समस्याओं पर कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता पड़ती है। इसके माध्यम से गांव में रहने वाले गरीब परिवारों की रैं¨कग की गई, जिसमें गांव के कुल 63 परिवारों में से 34 परिवार अति गरीब श्रेणी में आए।

साथ ही गांव की मुख्य समस्याओं की पहचान कर उनका प्राथमिकीकरण किया गया, इसमें सबसे पहले नंबर पर गांव की निकास नाली, दूसरे नंबर पर बाग से बकाणी तक पक्का रास्ता, तीसरे नंबर पर आंगनबाड़ी भवन, चौथे नंबर पर गांव बकाणी में पक्की गलियां तथा पांचवें नंबर पर बकाणी गांव में कूड़ादान आदि लगवाना प्रमुख रहीं।

कार्यशाला के अंत में वार्ड सदस्य ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए इस माह होने वाली ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। समस्याओं को सुलझाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किए जाएंगे, ताकि गांव का सर्वागीण विकास किया जा सके।

कार्यशाला में सत्या देवी, अशोक कुमार, इंद्रा देवी, सीमा देवी, मनोज कुमार, तिलक राज, हीम राज, जो¨गद्र पाल ¨सह, संजीव कुमार, संजय कुमार, कौशल्या देवी, रेखा देवी, रजनी देवी तथा विशाल कुमार सहित अन्य करीब 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।