Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: यह कैसी बीमारी? जिसमें सिक्के खाने लगते हैं लोग, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर पेट से निकाले 33 क्वाइन्स

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 06:43 PM (IST)

    बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने 33 वर्षीय युवक के पेट से 300 रुपये के 33 सिक्के निकाले हैं। युवक को पेट दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि उसके पेट में बहुत सारे सिक्के हैं। ऑपरेशन कर सिक्कों को निकाला गया। युवक को सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी है जिसके कारण वह सिक्के निगल लेता है।

    Hero Image
    डॉक्टर ने ऑपरेशन कर पेट से निकाले 33 सिक्के।

    संवाद सहयोगी, दकड़ी चौक (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के घुमारवीं शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने 33 वर्षीय युवक के पेट से ऑपरेशन के जरिये 300 रुपये के 33 सिक्के निकाले हैं। इनका वजन 247 ग्राम पाया गया है। पेट दर्द की शिकायत पर स्वजन युवक को 31 जनवरी को अस्पताल में लाए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉक्टर ने इसके अलग-अलग टेस्ट किए और इंडोस्कोपी भी की। इसके बाद पता चला कि पेट में बहुत सारे सिक्के हैं। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर इस युवक के पेट से दो, 10 और 20 रुपये के 33 सिक्के निकाले हैं।

    डॉक्टर अंकुश ने बताया कि इस युवक को सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी है, इस कारण वह सिक्के निगल लेता है। 33 साल का यह युवक घुमारवीं क्षेत्र का ही रहने वाला है।

    तीन घंटे चला ऑपरेशन

    सर्जन डॉक्टर ने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण केस था। ऑपरेशन करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। मरीज का पेट गुब्बारे जैसा हो गया था। पेट में हर जगह सिक्के थे। ऑपरेशन थियेटर में सीआर के जरिये सिक्कों को ढूंढा। पहले देखा कि सिक्के कहां-कहां है, फिर सिक्कों को निकाला गया। युवक की सर्जरी लगभग तीन घंटे चली।

    क्या है सिजोफ्रेनिया

    सिजोफ्रेनिया यानी मनोविदलता यह एक मानसिक रोग है, जिसमें मरीज के विचार और अनुभव वास्तविकता से मेल नहीं खाते हैं। यह भ्रम तब भी बरकरार रहता है, जब कोई इन्हें सच्चाई का आभास करवाने की कोशिश करता है। इसके मुख्य लक्षण वहम और भ्रम होते हैं।

    लेकिन इनके अलावा भी कई और लक्षण हो सकते हैं। यह इस पर निर्भर करता है कि सिजोफ्रेनिया किस स्टेज में है।

    यह भी पढ़ें- PM मोदी के निजी दोस्त हैं ट्रंप तो दोस्ती क्यों नहीं निभाई'? अमेरिका से भेजे लोगों की हालत पर भड़के विक्रमादित्य सिंह