Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ खड़े रहे संत कबीर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 10 Jun 2017 05:13 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, बिलासपुर : जिले की सायर डोबा पंचायत में संत कबीर दास की जंयती डॉ. भीम राव अंबेडकर स

    सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ खड़े रहे संत कबीर

    जागरण संवाददाता, बिलासपुर : जिले की सायर डोबा पंचायत में संत कबीर दास की जंयती डॉ. भीम राव अंबेडकर समाज कल्याण समिति डोभा एवं मानव सेवा ट्रस्ट सुंदरनगर ने हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डोभा प्रधान वंदना मुख्यातिथि रही। उन्होंने कहा कि लोगों को संत कबीर के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। वह केवल भारत वर्ष में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक महान समाज सुधारक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने समाज में भाईचारे के लिए बहुत ही अथक प्रयास किए है। कार्यक्रम में मुख्य रागी जत्था अजय आजाद एवं पार्टी बैजनाथ ने संगत को कबीर के दोहे सुनाकर निहाल किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानव सेवा ट्रस्ट सुंदरनगर के संस्थापक प्रकाश चंद ने कहा कि संत कबीर दास देश के महान क्रांतिकारी हुए। उन्हें अपने जीवन काल में बहुत सी सामाजिक कुरीतियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा उन्होंने जातिवाद, पाखंडवाद व अंधविश्वास पर गहरा प्रहार किया। उन्होंने समाज में व्याप्त उन कुरीतियों को दूर करनें के लिए बहुत संघर्ष किया। संत कबीर दास ने अपने जीवन काल में समाज को एकजुट करने के लिए भाईचारं को बढानें के लिए निरंतर संघर्ष किया। हमें भी संत कबीर के संदेश पर अमल करके पाखंड और अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए। अपने कर्मो पर विश्वास करके हमें आगे बढ़ना चाहिए। सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने व जानने के लिए भारतीय संविधान कों पढ़ना चाहिए।

    कार्यक्रम में डॉ. भीम राव अंबेडकर समाज कल्याण समिति डोभा के चेयरमैन रिठूराम ने मुख्यतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूली बच्चों आभा, पुष्पा, नेहा, कविता, दीक्षा, आशीष, काजल, मानसी, मोहित, विक्की को भी सम्मानित किया गया। शिवा महिला मंडल करोट ने भी इस दौरान प्रस्तुति दी। इस अवसर पर नीलम चंदेल, प्रकाश चंद, सीआर बंसल, बसंत राम, बच्चन ¨सह, रमेश कुमार, चंपा देवी, पूर्ण चंद भाटिया, डॉ. भीम राव अंबेडकर समाज कल्याण समिति डोभा के प्रधान जगतपाल, उपप्रधान चमन लाल, सचिव संजय कुमार, सह सचिव नरेंद्र कुमार, गणपत राम, बाबूराम, गोपाल दास, सजीव कुमार, हेमराज, प्रेम चंद, सुनील कुमार, राजवीर, कृष्णु व देशराज उपस्थित रहे।