Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के हरिमन शर्मा को मिला पद्मश्री, गर्म इलाकों में सेब उगाकर किया चमत्कार; 'सेब सम्राट' के नाम से हैं मशहूर

    Updated: Tue, 29 Apr 2025 02:05 PM (IST)

    पद्मश्री हरिमन शर्मा ने कम ठंडे इलाकों में उगने वाली सेब की किस्म एचआरएमएन-99 विकसित की है। यह किस्म समुद्र तल से 1800 फीट की ऊंचाई में भी उग जाती है ...और पढ़ें

    Hero Image
    हिमाचल के सेब सम्राट को मिला पद्मश्री।

    जागरण संवाददाता, बिलासपुर। Himachal News: गर्म क्षेत्र में अच्छी गुणवता वाले सेब का उत्पादन करने और उस प्रजाति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले जिला बिलासपुर के हरिमन शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत किया गया। हरिमन शर्मा ने कम ठंडे इलाकों में उगने वाली वाली सेब की किस्म 'एचआरएमएन-99' विकसित की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जून में तैयार हो जाता यह सेब

    लो चिलिंग क्षेत्र वाली यह किस्म समुद्र तल से 1800 फीट की ऊंचाई में भी उग जाती है। सेब उत्पादन के इतिहास में यह नवाचार था। परंपरागत क्षेत्र का सेब जुलाई से सितंबर तक तैयार होता है, मगर गर्म इलाके का यह सेब जून में तैयार हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- Padma Shri: यूपी की चार हस्तियों को मिला ‘पद्मश्री’ सम्मान, CM योगी ने दी बधाई, बोले- ये प्रदेश के लिए गौरव की बात

    दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में 119 लोगों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसमें दो बागबान व किसान भी शामिल हैं। इसमें महाराष्ट्र के किसान के साथ ही प्रदेश के हरिमन शर्मा भी शामिल हैं। हिमाचल के हरिमन शर्मा को 'सेब सम्राट' के नाम से भी जाना जाता है।

    पद्मश्री मिलने पर क्या बोले हरिमन शर्मा?

    हरिमन शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए बड़े ही गौरव की बात है। अब तक 18 नेशनल और 15 राज्यस्तरीय अवार्ड मिल चुके हैं, जबकि पांच जिला व उपमंडल स्तर के पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि घुमारवीं के पनियाला में उनकी सेब की एक बड़ी नर्सरी है।

    विदेश में भी लग रही उनकी तैयार की प्रजाति

    हरिमन शर्मा की ओर से तैयार की गई इस प्रजाति के 14 लाख पौधे भारत, नेपाल, बांग्लादेश, जाम्बिया व जर्मनी के एक लाख बागबानों ने लगाए हैं। इसके अलावा देश व प्रदेश में छह हजार से अधिक लोगों को 1.9 लाख से अधिक पौधे वितरित किए हैं।

    यह भी पढ़ें- गुमनाम हस्तियों को मिला पद्मश्री, किसान से लेकर पैरा तीरंदाज समेत इन नायकों के नाम; देखें लिस्ट