Padma Shri: यूपी की चार हस्तियों को मिला ‘पद्मश्री’ सम्मान, CM योगी ने दी बधाई, बोले- ये प्रदेश के लिए गौरव की बात
CM Yogi News | Padma Shri Award | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के चार व्यक्तियों - डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल (Dr. Shyan Bihari Agarwal) हृदय नारायण दीक्षित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ (Ganeshwar Shashtri) और डॉ. सत्यपाल सिंह (Dr. Satyapal Singh) को पद्म श्री पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कला साहित्य और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदेश की चार हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। इनमें डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल, हृदय नारायण दीक्षित, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और डॉ. सत्यपाल सिंह हैं।
उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर चारों विभूतियों को बधाई देते हुए कहा कि देश और प्रदेश के लिए इनका योगदान महत्वपूर्ण हैं। कला, साहित्य खेल जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में दिया गया इनका विशिष्ट योगदान भावी पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर के रूप में है। देश के 10 पद्म श्री पुरस्कार में चार प्रदेश की विभूतियों को मिलना गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री ने प्रख्यात चित्रकार, लेखक और समर्पित शिक्षक डा. श्याम बिहारी अग्रवाल को ‘पद्म श्री’ मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी साधना, शिक्षण और सृजनशीलता ने भारतीय कला-जगत में अमिट छाप छोड़ी है। आपका यह सम्मान संपूर्ण कला जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में भारतीय साहित्य और शिक्षा जगत के प्रकाश स्तंभ, उत्तर प्रदेश के गौरव श्री गणेश्वर शास्त्री द्राविड जी को 'पद्म श्री' से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपकी अद्वितीय विद्वता और साहित्यिक साधना ने… pic.twitter.com/IbcFOdUZN4
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 28, 2025
कला क्षेत्र आपके योगदानों से निरंतर प्रेरणा प्राप्त करता रहेगा। हृदय नारायण दीक्षित के लिए लिखा कि उनकी लेखनी भारतीय संस्कृति, दर्शन और जीवन मूल्यों की अभिव्यक्ति है। आपके लेखन में गहन राष्ट्रीय, सामाजिक और सांस्कृतिक चिंतन, राष्ट्रधर्म के प्रति अटूट आस्था और सामाजिक जागरण का संकल्प झलकता है। आपकी लेखनी सदा राष्ट्रबोध का दीप प्रज्वलित करती रहे।
इनका योगदान अविस्मरणीय है- योगी
प्रसिद्ध वैदिक विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ के बारे में लिखा कि आपकी अद्वितीय विद्वता और साहित्यिक साधना ने भारतीय ज्ञान परंपरा को नए आयाम दिए। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा का शुभ समय तय करने वाले आपके योगदान अविस्मरणीय हैं।
इसी प्रकार प्रख्यात पैरा एथलेटिक्स कोच डा. सत्यपाल सिंह के लिए लिखा कि उनके विलक्षण खेल कौशल, समर्पण और अथक परिश्रम ने मां भारती को वैश्विक पटल पर गौरवान्वित किया है। आपकी यह उपलब्धि देश और प्रदेश के खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देगी। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।