Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Crime: पति से मनमुटाव के बाद मायके में रह रही महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने शादी का दिया था झांसा

    Updated: Thu, 15 May 2025 02:12 PM (IST)

    यमुनानगर में एक महिला जो पति से अनबन के बाद मायके में रह रही थी उसको एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

    Hero Image
    महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा (Haryana Crime) के यमुनानगर में पति से मनमुटाव के बाद मायके में रह रही महिला को युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।

    इसके बाद में आरोपित उसे यहां सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव में किराये के मकान में लेकर आया। यहां भी उसके साथ संबंध बनाता रहा और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

    पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था

    सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। 27 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में पंजाब के पटियाला निवासी युवक से हुई थी। पति मारपीट करता था। इस शादी से एक बेटा हुआ। पति खर्च नहीं देता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाद में पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। कुरुक्षेत्र के गांव में अपने मायके में आकर रहने लगी। इस दौरान गांव के ही बिलाल से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपित बिलाल ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है और बच्चे का भी खर्च उठाएगा। उसकी बातों में आकर तैयार हो गई।

    आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की भी दी धमकी

    इसके बाद आरोपित अक्सर मिलने के घर पर आने लगा। वह संबंध बनाता। बाद में आरोपित यहां सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव में लेकर आया और किराये के मकान में रखा। इस दौरान आरोपित रोजाना संबंध बनाता रहा।

    इस तरह से कई माह बीत गए। जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह मारपीट करने लगा। उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

    यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: फर्जी निकला सामूहिक दुष्कर्म का मामला, जांच के बाद पुलिस हैरान; युवती ही हुई गिरफ्तार