Move to Jagran APP

रंधावा हेल्पलाइन ने विदेश में फंसे पंजाब के युवक की कराई वतन वापसी

कनाडा में रह रहे थाना छप्पर के हरनेक सिंह रंधावा ने एक ब

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 05:28 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 05:28 AM (IST)
रंधावा हेल्पलाइन ने विदेश में फंसे पंजाब के युवक की कराई वतन वापसी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

कनाडा में रह रहे थाना छप्पर के हरनेक सिंह रंधावा ने एक बार विदेश में फंसे युवक को भारत भिजवाया। उन्होंने रंधावा हेल्पलाइन के जरिए लेबनान में फंसे पंजाब के जालंधर निवासी हरप्रीत सिंह को वापस भिजवाया। उसका पासपोर्ट भी पुलिस ने जब्त कर लिया था। रंधावा हेल्पलाइन के सदस्यों ने हरप्रीत की मदद की।

करीब चार साल पहले हरप्रीत सिंह लेबनान गया था। वहां पहुंचकर उसे मनमुताबिक काम नहीं मिल सका। जिससे वह परेशान हो गया था। उसका पासपोर्ट भी सरकारी कार्यालय में जमा हो गया था। कोरोना महामारी में और भी दिक्कत हो रही थी। काम नहीं था और मकान का किराया व खाने पीने का पैसा पास नहीं था। इस बीच उसने रंधावा हेल्पलाइन पर संपर्क किया। इसके बाद हरप्रीत को लेबनान से निकालने की कोशिश शुरू हुई। रंधावा हेल्पलाइन के सदस्यों ने लेबनान में भारतीय दूतावास में संपर्क किया। करीब 20 दिन की जद्दोजहद के बाद हरप्रीत का आपातकालीन पासपोर्ट बनवाया गया। अब वह अपने देश पहुंच गया है। यहां उसने इस बारे में वीडियो भी जारी किया। जिसमें उसने रंधावा हेल्पलाइन का धन्यवाद दिया। हरनेक सिंह रंधावा ने बताया कि लेबनान इस समय आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। वहां पर काफी भारतीय युवक फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए भी कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके लिए लगातार लेबनान में भारतीय दूतावास से संपर्क में उनकी टीम के सदस्य हैं। कोरोना की वजह से अब विदेशों में हालात बिगड़े हुए हैं। सैकड़ों युवाओं को भिजवा चुके वतन

हरनेक सिंह रंधावा ने अपनी रंधावा हेल्पलाइन शुरू कर रखी है। इसके जरिए वह विदेश में फंसे भारतीयों की मदद कर रहे हैं। काफी युवकों को वह अरब देशों से वापस निकाल चुके हैं। कई युवतियों को भी उन्होंने अरब देशों से वापस निकलवाया, जो एजेंटों के चक्कर में आकर वहां पर फंस गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.