Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहन व भांजी को नहर में धक्‍का देकर मारा, जीजा व भांजे की भी लेनी चाही जान

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sun, 02 Apr 2017 12:29 PM (IST)

    एक व्‍य‍क्ति ने बहन की प्रॉपर्टी पर कब्‍जा करने के लिए परिवार की हत्‍या की साजिश रची। उसने बहन व भांजी को यमुना नहर में धक्‍का देकर मार डाला। जीजा व भांजे की जान भी लेनी चाही।

    बहन व भांजी को नहर में धक्‍का देकर मारा, जीजा व भांजे की भी लेनी चाही जान

    जेएनएन, यमुनानगर। एक व्‍यक्ति ने अपनी बहन की प्रॉपर्टी हड़पने की नीयत से बहन और भांजी को पश्चिमी यमुना नहर में धक्‍का देकर मार डाला। उसने अपने जीजा अौर भांजे काे भी नहर में गिराने की कोशिश की, लेकिन वे संभल गए। जीजा और भांजे ने इस दौरान उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को फोन कर आरोपी को उसके हवाले कर दिया। आरोपी युवक करनाल का रहनेवाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, करनाल के माडल टाऊन में रहने वाले सुनील कुमार ने रात साढ़े 11 बजे जिला के गांव पांजूपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर में अपनी बहन विनोद कुमारी उर्फ मामचंदी व भांजी 28 वर्षीय नेहा को धक्का देकर मार डाला। बहन का परिवार यमुनानगर में रहता है।

    यह भी पढ़ें: आज सत्‍यव्रत संग दांपत्य जीवन का व्रत लेंगी साक्षी, शादी की रस्‍में शुरू

    सुनील ने अपने जीजा जीवन लाल व भांजे राजन को भी धक्का देने की कोशिश की लेकिन तुरंत संभल गए। इसके बाद दोनों ने उसको पकड़ लिया। बताया जाता है के सुनील के जीजा के परिवार की आ‍र्थिक हालत अभी ठीक नहीं चल रही है। इससे वे बेइद परेशान हैं। सुनील ने बहन की सारी प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था। बहन के घर की रजिस्टरी चार साल से सुनील के पास ही है।

    इसी कार में बहन और उसके परिवार को इसी कार में पश्चिमी यमुना नहर किनारे ले गया था आरोपी।

    इसी दौरान उनकी मदद करने के बहाने बहन, जीजा, भांजी और भांजे की हत्‍या कर प्रॉपर्टी पर कब्‍जा करने की साजिश रची। बताया जाता है कि शनिवार शाम को सुनील बहन के घर पहुंचा। उसने बहन और जीजा को बताया कि वह एक साधू के यहां गया था और उनकी आर्थिक परेशानी के बारे में उनकाे बताया था। साधू ने चार अभिमंत्रित पुडियां दी हैं और इसे परिवार के चारों सदस्‍यों द्वारा बहते जल में प्रवाहित करने को कहा है। ऐसा करने से उनकी आर्थिक परेशानी खत्‍म हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें: दर्द था अंगुली में और डॉक्टर ने कर दिया सिर का आपरेशन, हालत बिगड़ी

    इसके बाद देर रात वह अपनी कार से तांत्रिक क्रिया के बहाने बहन, जीजा, भांजी और भांजे को पश्चिमी यमुना नहर के किनारे ले गया। वहां कुछ तांत्रिक क्रिया के बाद उसने चारों को नहर की ओर मुंह करवा कर उसके बिल्‍कुल किनारे खड़ा कर दिया। इस दौरान उसने चारों को अपनी आखें बंद कर पुडि़या नहर में फेंकने को कहा। इसी दौरान उसने तेजी से बहन और भांजी को नहर में धक्‍का दे दिया। उसने जीजा और भांजे को भी नहर में धक्‍का देने की को‍शिश की, लेकिन वे संभल गए।

    यह भी पढ़ें: आशिक मिजाज प्रोफेसर कर रहा था छात्रा से चैटिंग, विश्वविद्यालय में लगे पोस्टर

    इस दौरान वे कुछ कर पाते उससे पहले ही विनोद कुमारी और नेहा पानी की तेज धारा में बह गईं। जीजा जीवन लाल व भांजे राजन ने सुनील को दबोच लिया और पुलिस को फाेन कर सूचना दी। पुलिस ने सुनील को गिरफृतार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है। गोताखोर नहर में डूबी मां-बेटी की तलाश कर रहे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner