Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीसरी पारी में तिगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा हरियाणा, CM नायब बोले- NH से जुड़ रहा हर जिला; 24 घंटे बिजली आपूर्ति

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 10:13 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में सर दीनबंधु थर्मल पावर प्लांट की नई यूनिट और बायोगैस प्लांट की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा में विकास की गाथा सुनाई और कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में हरियाणा ने दस वर्षों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने विकसित हरियाणा की तस्वीर पेश करने का विश्वास दिलाया है।

    Hero Image
    तीसरी पारी में तिगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा हरियाणा, बोले सीएम।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। सर दीनबंधू थर्मल पावर प्लांट में 800 मेगावाट नई यूनिट व बायोगैस प्लांट की आधारशिला रखने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी को सीएम नायब सैनी ने विकसित भारत की राह पर चल रहे हरियाणा की गाथा सुनाई। सीएम नायब सैनी ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में हरियाणा ने दस वर्षों में विकास के नए कीर्तीमान बनाए हैं। आज हरियाणावासियों के लिए बहुत शुभ दिन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत रत्न बाबा साहब की 135वीं जयंती है। उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। किसानों व मजदूरों के मसीहा सर दीन बंधू छोटू राम थर्मल प्लांट में नई यूनिट की आधारशिला रखी जा रही है। कुछ घंटे पहले ही प्रदेश के पहले एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल का शिलान्यास किया जा चुका है। वहां से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या तक पहली हवाई उड़ान को हरी झंडी दिखाई है।

    बायोगैस प्लांट की आधारशिला

    उन्होंने प्रदेश की दो करोड़ 80 लाख लोगों की ओर से विश्वास दिलाया कि मानचित्र पर विकसित हरियाणा की भी तस्वीर होगी। सीएम ने कहा कि यह वही यमुनानगर है। जहां की माटी में लकड़ी व बर्तनों के उद्योगों से लाखों लोगों को रोजगार मिला है।

    आज यहां की हवा में नया जोश, नई उम्मीद व नया उत्साह आया है। यमुनानगर जगाधरी नगर निगम क्षेत्र में बायो गैस प्लांट की आधारशिला रखी जा रही है। यह गोबरधन मिशन के तहत अहम प्रयास है। आधुनिक युग में भी अपने परंपरागत कौशल का प्रयोग करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

    यह परियोजना न केवल एक तकनीकी उपलब्धि होगी, बल्कि हरित व स्वच्छ कदम भी होगा। डबल इंजन की सरकार से हरियाणा अब जनता के आशीर्वाद से ट्रिपल इंजन की सरकार है। तीसरी पारी में तीन गुना रफ्तार से प्रदेश आगे बढ़ रहा है। इस समय हरियाणा का कोई ऐसा जिला नहीं है। जहां से नेशनल हाईवे न गुजरता हो।

    बिजली उपक्रमों का घाटा 20 प्रतिशत तक घटाया

    सीएम ने कहा कि हरियाणा ने दस वर्षों में हर क्षेत्र में अलग-अलग उपलब्धियां हासिल की है। सरकार ने ऊर्जा को राजनीति से हटकर राष्ट्रनीति में बदला है। दस वर्षों में बिजली उपक्रमों का घाटा 30 से घटकर दस प्रतिशत रह गया है। उदय स्कीम से यह संभव हुआ है।

    हाल ही में जारी 2023-2024 में हमारे उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हमारा गांव जगमग गांव के तहत 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

    5870 गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। बचे हुए 1366 गांव को प्रोत्साहित करने के लिए नई योजना शुरू करने की तैयारी है।

    यह भी पढ़ें- प्रभु श्रीराम की नगरी से सीधी जुड़ी श्रीकृष्ण की पावन भूमि, जल्द उड़ेंगे दूसरे राज्यों के लिए विमान; दो हजार नए जहाज का ऑर्डर