एक ही कंपनी में करते थे नौकरी, प्यार के बाद हुई सगाई... फिर कुछ ऐसा हुआ कि प्रेमिका को बुलानी पड़ी पुलिस
हरियाणा (Haryana Crime) के यमुनानगर जिले में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती से सगाई भी की थी लेकिन बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा (Haryana Crime) के यमुनानगर जिले के थाना छप्पर क्षेत्र के गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने संबंध बनाए। उसके साथ सगाई भी कर ली। बाद में शादी से इनकार कर दिया। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी।
एक ही कंपनी में करते थे नौकरी
युवती की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन वर्ष से कालाआंब स्थित कंपनी में नौकरी कर रही है।
यह भी पढ़ें- UP News: शादी का झांसा देकर पीएचडी स्कॉलर के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इसी कंपनी में सरावां निवासी योगेश भी नौकरी करता था। जिससे जान पहचान हो गई। उससे बात होने लगी। आरोपित ने शादी का वादा किया। जनवरी 2024 में आरोपित घर पर आया। उस समय घर पर मेरे अलावा कोई और नहीं था। जहां योगेश ने संबंध बनाए।
शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध
इसके बाद वह अक्सर घर पर आता रहा और शादी का वादा कर संबंध बनाता रहा। इस बीच कई बार यमुनानगर व चंडीगढ़ भी लेकर गया। जहां उसने दुष्कर्म किया।
जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो 21 जून 2024 को उसके साथ सगाई हो गई। उसने छह महीने बाद शादी की बात कही। अब आरोपित ने इनकार कर दिया। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी।
दुष्कर्म के दो आरोपितों को 20-20 साल कैद
वहीं, एक दूसरे खबर की बात करें तो हिसार में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बरवाला क्षेत्र के कपिल और अमित को 20-20 साल की सजा सुनाई है। दोनों पर अदालत ने 1.08 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस मामले में उसके साथी अमन को भी दो साल की सजा सुनाई है।
सजा के बाद उसे जामनत दे दी गई है। अदालत में चले अभियोग के अनुसार 23 अगस्त 2020 को बरवाला थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। नाबालिग ने मामला दर्ज करवाते हुए कहा था कि वह रात को अपने दादा की दवाई लेने के लिए नीचे आई थी तो अमित और कपिल ने उसका अपहरण कर लिया था। वह उसे उठाकर कपिल के घर ले गए और अमित ने उससे दुष्कर्म किया।
कपिल बाहर पहरा देता रहा। अगले दिन जब उसके मामा ढूंढ़ने आए तो आरोपित फरार हो गए। उसने अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी थी। इस मामले में बाद अमन परिवार को धमकी देने लगा था। अब अदालत ने तीनों को सजा सुनाई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।