'त्यागी को आरक्षण देना बंटवारा की साजिश'
...और पढ़ें

जागरण संवाद केंद्र, यमुनानगर :
हरियाणा में त्यागी समाज को सरकार द्वारा आरक्षण दिए जाने के बाद त्यागी समाज इसका विरोध कर रहा है। त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि यह त्यागी और ब्राह्माणों को अलग करने की साजिश है।
त्यागी और ब्राह्मण में जब कोई अंतर ही नहीं है तो त्यागी को आरक्षण क्यों और ब्राह्मण को क्यों नहीं। समाज के लोगों का कहना है कि आíथक आधार पर हर समाज को आरक्षण दिया जाना चाहिए न कि जाति के आधार पर। जाति के आधार पर आरक्षण देकर सरकार यह साबित करना चाहती है कि त्यागी ब्राह्मणों से अलग है।
गोबिंदपुरी में त्यागी समाज के कई संगठनों की बैठक हुई, जिसमें आरक्षण की सिफारिश का विरोध किया गया। बैठक में इटक नेता पेपर मिल यूनियन के प्रधान नरेद्र त्यागी, हरियाणा जनहित काग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रमन त्यागी, भगवान परशुराम दल के प्रदेश अध्यक्ष मनोज त्यागी, ब्राह्मण नेता प्रो. पीआर त्यागी, प्रदीप वत्स, भगवान परशुराम सेवा मंच के अनिल त्यागी, अशोक त्यागी, दयाल ¨सह, डॉ. अभय, सत्य देव वशिष्ट, ह्यूंमन हेल्प लाइन के संस्थापक उमेश त्यागी, प्रवीण शर्मा व सुरेद्र शर्मा ने कहा कि आरक्षण देने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन आरक्षण के नाम पर ब्राह्मणों को बांटने में केवल बुराई ही बुराई है। इन प्रतिनिधियों का कहना था कि त्यागी और ब्राह्मण एक ही बात है। एक ही परिवार के यदि तीन सदस्य है तो वे अपने नाम के आगे त्यागी, शर्मा व अपना गोत्र आदि लिखते है। ऐसे में त्यागी की कोई भिन्न परिभाषा नहीं है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।