विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपक पूनिया समेत तीन पहलवान कोरोना पॉजिटिव, राष्ट्रीय कुश्ती कैंप में ले रहे हैं भाग

By Mangal YadavEdited By:
Published: Thu, 03 Sep 2020 07:03 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 07:28 PM (IST)

राष्ट्रीय कुश्ती कैंप की शुरुआत मंगलवार से हुई थी। कैंप में पहुंचने वाले पहलवानों व स्टाफ को क्वरंटाइन किया गया है। बुधवार को सभी का कोरोना टेस्ट लिया गया।

दीपक पूनिया समेत तीन पहलवान कोरोना पॉजिटिव, राष्ट्रीय कुश्ती कैंप में ले रहे हैं भाग
दीपक पूनिया समेत तीन पहलवान कोरोना पॉजिटिव, राष्ट्रीय कुश्ती कैंप में ले रहे हैं भाग

सोनीपत, जागरण संवाददाता। टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय कुश्ती कैंप में शामिल पहलवान दीपक पूनिया, कृष्ण और नवीन कोरोना पॉजिटिव मिली है। दीपक पूनिया ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ कर चुके है। कैंप में शामिल पहलवानों व स्टाफ का बुधवार को कोरोना टेस्ट लिया गया था। अब तीनों पहलवानों के कोरोना पॉजिटीव मिलने से साई में हलचल बढ़ गई है। चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंच कर तीनों को निगरानी में लिया है। चिकित्सक तीनों पहलवानों के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं। हालांकि कैंप इंचार्ज फिलहाल इससे कैंप पर कोई असर नहीं पड़ने की बात कह रहे हैं।

राष्ट्रीय कुश्ती कैंप की शुरुआत मंगलवार से हुई थी। कैंप में पहुंचने वाले पहलवानों व स्टाफ को क्वरंटाइन किया गया है। बुधवार को सभी का कोरोना टेस्ट लिया गया। बृहस्पतिवार को इसकी रिपोर्ट आई तो दीपक पूनिया, कृष्ण व नवीन के कोरोना पॉजिटीव होने की पुष्टि हुई। कैंप में सभी पहलवानों को पहले से ही अलग-अलग रखा गया है। एक कमरे में एक ही पहलवान रह रहा है। ऐसे में उनको वहीं पर निगरानी में रख गया। शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम साई सेंटर पहुंची।

कोरोना पॉजिटिव पहलवानों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।साई प्रबंधन के मुताबिक चिकित्सक तय करेंगे की पॉजिटीव पहलवानों को सेंटर में ही क्वारंटाइन किया जा सकता है या इलाज के लिए अस्पताल ले जाना होगा। फिलहाल चिकित्सक सेहत पर नजर बनाएग हुए है। वहीं, साई सेंटर के 43 स्टाफ सदस्यों का भी कोरोना सैंपल लिया गया था। सभी की रिपोर्ट नेगिटीव आई है।

राष्ट्रीय कुश्ती कैंप के इंचार्ज सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। शुरुआत से ही कैंप में पहुंचने वाले पहलवानों को क्वारंटाइन किया गया है। कैंप पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। पॉजिटीव पहलवान चिकित्सको की निगरानी में है।

 ये भी पढ़ेंः  Murthal, Dhaba Coronavirus: दिल्ली से सटे मुरथल के सुखदेव व गरम-धरम ढाबे पर 81 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो