Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonipat News: दहेज के विवाद में गर्भवती महिला की हत्या, पति समेत तीन पर केस दर्ज

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 11:17 AM (IST)

    गन्नौर के भाखरपुर गांव में विवाहिता निशा की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सास और जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निशा आठ माह की गर्भवती थी और उसकी दो बेटियां हैं। मायके वालों ने अस्पताल में हंगामा किया और ससुराल वालों पर सूचना न देने का आरोप लगाया।

    Hero Image
    दहेज के विवाद में गर्भवती महिला की हत्या, ससुराल पक्ष पर आरोप, पति समेत तीन पर केस

    संवाद सहयोगी, गन्नौर। भाखरपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता का संदिग्ध हालत में शव मिला। महिला के गले पर निशान मिले हैं। मृतका के परिवार वालों ने सुसराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व गला घोंट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। गन्नौर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राप्त जानकारी अनुसार घरौंडा निवासी 31 वर्षीय निशा का विवाह में भाखरपुर गांव निवासी बंटी के साथ हुआ था। निशा के पिता रामपाल ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी सुसराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसमें उसका पति बंटी, सास उषा व अन्य लोग शामिल हैं।

    रामपाल का आरोप है कि उसकी बेटी के पति बंटी, सास उषा व जीजा सुनील ने उसकी बेटी निशा की फांसी पर लटका कर या किसी चीज से गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित पति बंटी, सास उषा व जीजा सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    आठ माह की गर्भवती थी निशा

    निशा के पिता ने बताया कि वह आठ माह की गर्भवती थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। उसका पति शराब के नशे में उसके साथ झगड़ा करता था। झगड़े के कारण निशा पिछले 6-7 से मायके में ही रह रही थी। सात दिन पहले ही बंटी व उसके परिवार वाले निशा को वापस अपने घर ले गए थे। अब सात दिन बाद ही उनकी बेटी के साथ-साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी हत्या कर दी गई।

    अस्पताल में किया हंगामा

    निशा की मौत के बाद उसके मायके पक्ष के लोग उपमंडल अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान उनका निशा के ससुराल पक्ष के लोगों के साथ तू-तू मैं-मैं भी हुई। निशा के परिवार वालों ने बताया कि उन्हें निशा की हत्या के संबंध में उसके ससुराल वालों ने कोई सूचना नहीं दी।

    उन्हें गन्नौर उपमंडल अस्पताल से इस बारे में सूचना मिली। जिस पर वह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। ऐसे में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सूचना के बाद गन्नौर थाना प्रभारी धीरज चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दे कर मामला शांत करवाया।

    घरौंडा करेंगे अंतिम संस्कार

    गन्नौर थाना प्रभारी धीरज चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उसके मायके वालों को सौंप दिया गया है। वह घरौंडा में निशा का अंतिम संस्कार करेंगे।