Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में डेंगू नौ केस आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मरीजों के आसपास के 50 घरों में कराई जाएगी फॉगिंग

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 04:39 PM (IST)

    सोनीपत जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है। अब तक नौ मरीज मिले हैं और सभी की हालत स्थिर है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में फागिंग करवा दी है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और मुफ्त जांच की सुविधा उपलब्ध है। आशा वर्कर्स भी बचाव में सहयोग कर रही हैं।

    Hero Image
    डेंगू के केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट।

    संदीप कुमार, सोनीपत । डेंगू का मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आस-पास के 50 घरों में फागिंग करने के निर्देश जारी कर दिए गए है।

    अब तक जिले में डेंगू के नौ मरीज सामने आए हैं, जिनका स्वास्थ्य ठीक है। विभाग ने घरों के आस-पास फाॅगिंग करा दी है और आस-पड़ोस के लोगों की स्लाइड भी तैयार की है।

    वहीं जिले में 166 टीमें डेंगू लार्वा की जांच कर रही हैं और 30 आशा वर्कर्स अभियान में शामिल हैं, जो लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव बारे जागरूक कर रही है।

    जिले में अब तक मलेरिया के चार ओर चिकनगुनिया का एक मरीज मिला है। डेंगू से बचाव के लिए विभाग की तरफ से लगातार कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। हाई रिस्क एरिया में विभाग का फोकस कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला नागरिक अस्पताल में हो रही मुफ्त जांच

    विभाग की टीम घर-घर दस्तक कर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ स्लाइड बनाई जा रही हैं। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की मुफ्त में जांच कराई जा रही है।

    लैब में रोजाना पांच से छह लोग जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों को तीसरे दिन के भीतर रिपोर्ट दी जा रही है। सीएचसी व पीएचसी स्तर पर डेंगू के सैंपल लेने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।

    जिले के हाई रिस्क एरिया हैं ये

    स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के लिए हाई रिस्क एरिया में कुंडली, प्याऊ मनियारी, बीसवां मिल, फाजिलपुर, बंदेपुर, कबीरपुर, मुरथल, राठधाना, बहालगढ़, रायपुर, बारोटा को शामिल किया हैं।

    2024 में कबीरपुर में 32 केस, मुरथल और कुंडली में 11-11 केस, बीसवांमील में सात और फाजिलपुर में नौ मरीज मिले थे।

    फागिंग के लिए जिले में कुल 182 मशीनें

    गन्नौर 12
    बढ़खालसा 8
    अर्बन सोनीपत 23
    मुरथल 21
    खरखौदा 34
    मुडलाना 27
    गोहाना 35
    कथूरा 10
    नगर निगम 7
    अर्बन हेल्थ डिपार्टमेंट 5

    मलेरिया के मरीज

    वर्ष मरीज
    2022 4
    2023 13
    2024 23
    2025 4

    डेंगू के मरीज

    वर्ष  मरीज
    2017 54
    2018 22
    2019 12
    2020 15
    2021 1013
    2022 315
    2023 332
    2024 513
    2025 9

    डेंगू से बचाव के लिए विभाग कदम उठा रहा है। डेंगू का मरीज मिलने पर आस-पास के 50 घरों में फागिंग की की जा रही है। अब तक जिले में डेंगू के नौ मरीज मिले हैं। सभी का स्वास्थ्य ठीक है।

    -आशा सहरावत, जिला मलेरिया अधिकारी, सोनीपत

    यह भी पढ़ें- बेबस चालक! 12 दिन से बिना डीजल के खड़ी एंबुलेंस, हरियाणा में मरीजों के सामने बड़ा संकट

    comedy show banner
    comedy show banner