Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonipat Crime: पन्नू बाज गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, आज अदालत में किया जाएगा पेश

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 08:09 AM (IST)

    सोनीपत के गोहाना में पन्नू बाज गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार। आदर्श नगर में एक मैकेनिक पर जानलेवा हमला करने और देवीपुरा में हवाई फायर करने के आरोप में रोह ...और पढ़ें

    Hero Image
    पन्नू बाज गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। सोनीपत में गोहाना के आदर्श नगर में मैकेनिक पर जानलेवा हमला करने व देवीपुरा में हवाई फायर करने के मामले में पन्नू बाज गैंग के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपित गोहाना के गांधी नगर का रोहित उर्फ छतरी व षड्यंत्रकारी देवीपुरा का प्रिंस है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

    घर के बाहर मिले थे दो खोल 

    आदर्श नगर का अरुण एसी व वाशिंग मशीन की रिपेयरिंग का काम करता है। मंगलवार रात साढ़े 10 बजे घर पर खाना खाने लगा तो गोली चलने की आवाज आई थी। बाहर आया तो देखा था कि बाइक पर चार युवक सवार थे और पन्नू बाज ग्रुप का नाम ले रहे थे। उनमें एक युवक देवीपुरा कालोनी का चंद्रमोहन था। घर के बाहर दो खोल मिले थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- दूसरे युवक से दोस्ती करने पर शख्स ने कर दी थी गर्लफ्रेंड की हत्या, क्राइम ब्रांच ने 48 घंटे में गुत्थी को सुलझाया

    पुलिस ने बाद में जांच कर मामले में हत्या की कोशिश की धारा जोड़ दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हमला करने आरोपित रोहित व षड्यंत्रकारी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने पन्नू बाज गैंग बना रखा है। पुलिस अब पन्नू की तलाश में दबिश दे रही है।