Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, लाल किला हिंसा मामले में बनाया गया था आरोपी

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Wed, 16 Feb 2022 07:09 AM (IST)

    पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसे में दीप सिद्धू की गर्लफ्रेंड भी घायल हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि दीप सिद्धू स्कार्पियों कार में दिल्ली से पंजाब जा रहा था।

    Hero Image
    सोनीपत में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, गर्लफ्रेंड घायल

    सोनीपत [डीपी आर्य]। पंजाब के मशहूर एक्टर संदीप सिंह उर्फ दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा कुंडली मानेसर यानी केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल के पास हुआ। दीप सिद्धू अपने साथियों के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। उनकी महिला मित्र रीना भी साथ में थी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। दीप सिद्धू केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। लाल किले में हुई हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपित बनाया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें : किसान आंदोलन में रहे, लालकिला हिंसा में आरोपी बने, जानें दीप सिद्धू के बारे में अनसुनी बातें

    इस केस‌ में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी। वहीं पंजाब चुनाव में सिद्धू अमरगढ़ से शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान का भी प्रचार कर रहे थे।

    यूएसए की है महिला मित्र

    दीप सिद्धू के साथ हादसे में घायल रीना उनकी मित्र है। वह यूएसएसे है और एक साल से दीप सिद्धू के साथ उसके मुंबई के फ्लैट पर रह रही थी। वह 13 फरवरी को दिल्ली घूमने आए थे और मंगलवार रात को वहीं से वापस पंजाब लौट रहे थे। हादसे में उनकी स्कार्पियों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। रीना को सिद्धू की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। वह बार-बार उसकी सेहत के बारे में जानकारी मांग रही है।

    पुलिस अधिकारी मौके पर जुटे

    हादसे के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर जुट गए। सिद्धू का शव सीएससी में रखवाया गया है। वहीं उसकी महिला मित्र का उपचार चल रहा है।पुलिस सूत्रों के अनुसार उनकी कार में कई दोस्त सवार थे। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।उनकी स्कार्पियों का ट्रक से एक्सीडेंट हुआ है। पुलिस हादसे के प्रत्येक पहलू की जांच में जुटी है। उनके पास से संदीप सिंह सिद्धू नाम का ड्राइविंग लाइसेंस मिला है।

    comedy show banner
    comedy show banner