Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    एक-दूजे के हुए नेहा गोयल और सुनील कुमार, सात जन्मों के बंधन में बंधे; शादी में ये दिग्गज रहे मौजूद

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 08:58 AM (IST)

    भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी नेहा गोयल और हॉकी खिलाड़ी सुनील कुमार ने रविवार को शादी कर ली। मुरथल रोड पर आयोजित एक मैरेज पैलेस में भारतीय महिला हॉकी टीम की कई खिलाड़ी द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित कई कोच हॉकी इंडिया के सचिव भोलानाथ भारतीय हॉकी टीम के चीफ कोच हरेंदर सिंह और विदेशी कोच समेत भारतीय पुरुष टीम के कई खिलाड़ी भी उनकी शादी के गवाह बने।

    Hero Image
    भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी नेहा गोयल ने खिलाड़ी सुनील कुमार के साथ सात फेरे लिए। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। शादी का बंधन भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी नेहा गोयल ने रविवार को हाकी खिलाड़ी सुनील कुमार के साथ सात फेरे लिए।

    नेहा की शादी में पहुंचे कई कोच

    (नेहा गोयल की शादी में कई दिग्गज हुए शामिल। नंद किशोर, फोटो)

    बता दें कि मुरथल रोड पर आयोजित एक मैरेज पैलेस में भारतीय महिला हॉकी टीम की कई खिलाड़ी, द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित कई कोच मौजूद रहे हैं।

    ये भी रहे मौजूद

    इनके अलावा हॉकी इंडिया के सचिव भोलानाथ, भारतीय हॉकी टीम के चीफ कोच हरेंदर सिंह और विदेशी कोच समेत भारतीय पुरुष टीम के कई खिलाड़ी भी उनकी शादी के गवाह बने।

    करनाल के रहने वाले हैं सुनील कुमार

    (हॉकी की ओलंपियन खिलाड़ी नेहा गोयल। नंद किशोर, फोटो)

    हॉकी की ओलंपियन खिलाड़ी नेहा गोयल के पति सुनील कुमार करनाल के रहने वाले हैं। सुनील कुमार केंद्रीय आयकर विभाग में लेखाकार के पद पर कोलकाता में तैनात हैं।

    (नेहा गोपल की शादी में शामिल हुए रिश्तेदार। नंद किशोर, फोटो)

    बता दें कि आर्थिक तंगहाली से जूझकर नेहा ने अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। नेहा टोक्यो और पेरिस ओलंपिक की टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

    (बारातियों के साथ सुनाल कुमार। नंद किशोर, फोटो)

    वहीं, एल्डिको काउंटी में 24 नवंबर को द्रोणाचार्य अवॉर्डी हॉकी कोच प्रीतम सिवाच के घर पर नेहा की हल्दी की रस्म हुई। प्रीतम सिवाच की मदद से नेहा गोयल समेत दर्जन भर से अधिक लड़कियां आज हॉकी में अपना स्थान बना चुकी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के सोनीपत में हुआ था नेहा गोयल का जन्म

    हॉकी की ओलंपियन खिलाड़ी नेहा गोयल का जन्म हरियाणा के सोनीपत में हुआ था। नेहा गोयल एक गरीब परिवार से आती हैं और उनकी दो बड़ी बहनें हैं। उन्हें और उनके परिवार को जूते, हॉकी स्टिक, आहार व्यवस्था आदि जैसी बुनियादी ज़रूरतों का ख्याल रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा है।

    टीका राम सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल से पूरी की पढ़ाई

    गोयल ने 11 साल की उम्र में हॉकी खेलना शुरू किया था। गोयल ने पूर्व भारतीय कप्तान प्रीतम रानी सिवाच द्वारा संचालित अकादमी में प्रशिक्षण शुरू किया। गोयल ने अपनी स्कूली शिक्षा टीका राम सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल से पूरी की।

    नेहा गोयल ने 2014 में सीनियर भारतीय राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया और एफआईएच चैंपियंस चैलेंज के दौरान ग्लासगो में अपना पहला मैच खेला।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में जारी रहेंगे GRAP-4 के प्रतिबंध, स्कूल-कॉलेज खोलने पर विचार; SC ने दिए ये सुझाव

    नेहा गोयल लंदन में 2018 विश्व कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा बनीं। अपने शुरुआती मैच में भारत ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस दौरान गोयल ने 25वें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई, इससे पहले इंग्लैंड ने बराबरी कर ली और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

    यह भी पढे़ं- रिश्तेदार ले रहे रोजाना 140 महिलाओं की जान, घर में सबसे ज्यादा खतरा; UN की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे