विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonipat Murder: एक साल पहले शादी, अब पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला; इलाके में हड़कंप

Published: Thu, 03 Apr 2025 04:05 PM (IST)

Sonipat Crime हरियाणा के सोनीपत जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर बरोदा थाना ...और पढ़ें

Sonipat News: बरोदा थाना में पत्नी को चाकू से कई वार करके उतारा मौत के घाट। फाइल फोटो
Sonipat News: बरोदा थाना में पत्नी को चाकू से कई वार करके उतारा मौत के घाट। फाइल फोटो

HighLights

  1. पत्नी को चाकू से कई वार करके उतारा मौत के घाट।
  2. घरेलू कलह के चलते दिया वारदात को अंजाम।

जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। बरोदा थाना के अंतर्गत गांव भैंसवान खुर्द में बुधवार देर रात को एक युवक ने पत्नी पर चाकू से कई वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। वह पत्नी पर शक करता था, जिसके चलते घरेलू कलह रहता था।

उनकी सवा वर्ष पहले शादी हुई थी और दो माह का बेटा भी है। पत्नी को नागरिक अस्पताल से गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

साहिल की पूजा उर्फ निशु से हुई थी शादी

गांव भैंसवान खुर्द के साहिल की सवा साल पहले पूजा उर्फ निशु से शादी हुई थी। पूजा की छोटी बहन खुशी की भी साहिल के छोटे भाई से शादी हुई थी। साहिल पूजा पर शक करता था, जिसके चलते दोनों के बीच में कलह रहता था।

बुधवार रात को दोनों खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चले गए। उनका दो माह का बेटा भी है। कमरे में जाने के बाद दोनों में बहस हो गई। इसके बाद साहिल ने घर से ही चाकू लेकर पूजा पर कई वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे तो वह लहूलुहान मिली।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

स्वजन उसे उठाकर नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। बरोदा थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजन से बातचीत की। घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें: Sonipat में खौफनाक वारदात, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार; पत्नी का दर्दनाक तरीके से कत्ल