Sonipat में खौफनाक वारदात, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार; पत्नी का दर्दनाक तरीके से कत्ल
हरियाणा के सोनीपत में एक युवक ने अपनी पत्नी की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों के बीच आए दिन घरेलू कलह के चलते झगड़ा होता रहता था। दोनों की शादी को अभी सिर्फ सवा साल ही हुआ था। इनके एक दो माह का बेटा भी है। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। एक युवक ने घरेलू कलह के चलते पत्नी की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी।
यह घटना सोनीपत जिले के भैंसवान गांव की है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जांच में पता चला कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में हंसता खेलता परिवार उजड़ गया है।
पति-पत्नी में क्यों होता था झगड़ा?
बताया गया कि घरेलू कलह के चलते साहिल का अपनी पत्नी पूजा से आए दिन झगड़ा होता रहता था। अभी इन दोनों की शादी को महज सवा साल ही हुआ था और एक दो महीने का बेटा भी है।
डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया
जानकारी के अनुसार, वह पत्नी पर शक करता था, जिसके चलते घरेलू कलह रहता था। उनकी सवा वर्ष पहले शादी हुई थी और दो माह का बेटा भी है। पत्नी को नागरिक अस्पताल से गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
चाकू से वार करके दिया वारदात को अंजाम
गांव भैंसवान खुर्द के साहिल की सवा साल पहले पूजा से शादी हुई थी। पूजा की छोटी बहन खुशी की भी साहिल के छोटे भाई से शादी हुई थी। साहिल पूजा पर शक करता था, जिसके चलते दोनों के बीच में कलह रहता था। बुधवार रात को दोनों खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चले गए। कमरे में जाने के बाद दोनों में बहस हो गई। इसके बाद साहिल ने घर से ही चाकू लेकर पूजा पर कई वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
लहूलुहान हालत में मिली पूजा
वहीं, शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो पूजा लहूलुहान मिली। परिजन उसे उठाकर नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- Delhi Crime: पिता के दोस्त ने रेता था बच्ची का गला, TV रिमोट के लिए तंग करने पर उठाया खौफनाक कदम
बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में नीले ड्रम ने नहीं लाल सूटकेस ने मचाया आतंक, महिला का मिला धड़, गर्दन और पैर गायब; इलाके में हड़कंप
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।