विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिवाली से पहले सभी वार्ड में लगेंगी 20-20 स्ट्रीट लाइटें व बेंच

By JagranEdited By:
Published: Fri, 05 Oct 2018 06:14 PM (IST)

नगरपालिका कार्यालय में शुक्रवार को नपा हाउस की बैठक अध्यक्ष ईश्वर कश्यप की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी पार्षदों ने ...और पढ़ें

दिवाली से पहले सभी वार्ड में लगेंगी 20-20 स्ट्रीट लाइटें व बेंच
दिवाली से पहले सभी वार्ड में लगेंगी 20-20 स्ट्रीट लाइटें व बेंच

संवाद सहयोगी, गन्नौर (सोनीपत) :

नगरपालिका कार्यालय में शुक्रवार को नपा हाउस की बैठक अध्यक्ष ईश्वर कश्यप की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में सांसद रमेश कौशिक मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में पिछले मास की आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। बैठक के दौरान सांसद रमेश कौशिक से शहर में स्ट्रीट लाइट लगवाने को लेकर चर्चा हुई। उसके बाद सभी वार्डों में करीब 20-20 स्ट्रीट लाईट व 20-20 बैंच लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ। सभी वार्डों में दीपावली से पूर्व बैंच व स्ट्रीट लाइटें लगवा दी जाएंगी। इसके अलावा सभी वार्डों में गली निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये दिए जाने का प्रस्ताव भी परित हुआ। दूसरी बैठक में भी उड़ी सरकार के आदेशों की धज्जियां 

नगरपालिका की दूसरी बैठक में भी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ती नजर आई। बैठक में 4 महिला पार्षदों की जगह उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आदेशों के बावजूद महिला पार्षद बैठक में नहीं पहुंची और न ही उनकी तरफ से कोई पूर्व सूचना ही दी गई। करीब चार महीने पहले मंत्री कविता जैन ने आदेश दिए थे कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए नपा की बैठक में चयनित महिला पार्षद ही भाग लेंगी, लेकिन शुक्रवार को हुई बैठक में वार्ड 16 से पार्षद बबीता के ससुर रामचंद्र नंबरदार, वार्ड 14 से नीरू अधलखा के पति दिनेश अधलखा, वार्ड 7 से अंजू बाला के प्रतिनिधि अशोक ने हिस्सा लिया। बैठक में केवल तीन महिला पार्षद किरण बाला, निशा शर्मा व मीनू देवी ही मौजूद थी। महिला पार्षदों ने कहा कि नहीं हो रहा वार्ड में विकास कार्य

बैठक के दौरान उपस्थित पार्षद किरण बाला, निशा शर्मा व मीनू देवी ने बताया कि पिछले सदन की बैठक के दौरान सांसद ने महिला आरक्षित वार्ड में 5 लाख रूपये के अतिरिक्त विकास कार्य करवाने की घोषणा की थी, लेकिन उनके वार्ड में अतिरिक्त 5 लाख रूपये के विकास कार्य नहीं हुए। वार्ड 2 की पार्षद मीनू देवी ने बताया कि उनके वार्ड को अनुमोदित वार्ड बता कर कोई विकास कार्य नहीं करवाया जा रहा है। इसी प्रकार वार्ड 11 की पार्षद निशा शर्मा ने बताया कि उनके वार्ड में पिछले एक वर्ष से कोई टेंडर नहीं हुआ है। ठेकेदार ने भी सांसद के समक्ष रखी समस्या

नगरपालिका ठेकेदार मुकेश गोस्वामी ने सांसद रमेश कौशिक के सामने अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि उन्हें रेलवे की जमीन पर पार्क का निर्माण करवाने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये का ठेका मिला था। पार्क की जमीन को समतल बनाने के लिए नपा के पूर्व पालिका अभियंता के कहने पर उनके द्वारा करीब 50 लाख रूपये की मिट्टी डलवा दी गई, जबकि नगरपालिका अधिकारी अब केवल 10 लाख रुपये का बिल पास कर रहे हैं। ठेकेदार ने कहा कि जब तक उसे नगरपालिका की तरफ से पूरी राशि नहीं मिलती तब तक पार्क का निर्माण शुरू नहीं किया जाएगा। इस पर सांसद ने अधिकारियों से मामले की जांच करने के निर्देश दिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।