Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Mausam: सिरसा में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, धूप ने बढ़ाई परेशानी; 30 डिग्री के पार गया पारा

    Updated: Mon, 24 Mar 2025 07:49 AM (IST)

    Haryana Weather Update Today हरियाणा के सिरसा में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दोपहर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। तेज धूप से गेहूं की फसल भी तेजी से पीली पड़ रही है। रात और सुबह के समय हल्की ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी।

    Hero Image
    सिरसा में तेज धूप ने बढ़ाई लोगों की परेशानी (File Photo)

    जागरण संवाददाता, सिरसा। Haryana Weather News: जिले में एक सप्ताह से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। दोपहर को अब अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री तक पहुंच रहा है। जिसके चलते अब गेहूं की फसल भी तेजी से पीली पड़ रही है और पकने को तैयार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं रात व सुबह के समय हल्की ठंड होने पर लोगों को कुछ हद तक राहत मिल रही है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अब लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। राजस्थान के साथ ही सिरसा जिला होने के कारण हर वर्ष तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है।

    सुबह से ही होने लगी है तेज धूप

    रविवार को मौसम साफ होने के साथ ही सुबह से ही तेज धूप खिल गई। जिले में अधिकतम तापमान 32.4 व न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप होने के कारण अब दोपहर के समय गर्मी का अहसास होना शुरू हो चुका है। लोग भी अब धूप से बचने के लिए कपड़े का सहारा लेते हुए दिखाई दे रहे है।

    गर्मी बढ़ने के चलते अब गेहूं की फसल के रंग में भी तेजी से परिवर्तन होता हुआ दिखाई दे रहा है। गेहूं की फसल अब पीली पड़ना शुरू हो चुकी है। गेहूं का दाना तैयार होने के चलते किसानों ने भी सिंचाई बंद कर दी है। इस वर्ष फसलों के अनुसार मौसम होने के चलते पैदावार भी बंपर होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

    बिजली की बढ़ने लगी खपत, दिन में एसी भी चला रहे लोग

    दोपहर को तापमान तेजी से बढ़ने के चलते अब जिले में बिजली खपत भी बढ़ना शुरू हो चुकी है। गर्मी को देखते हुए बिजली निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्र में पहले ही बिजली की तारें, कंडक्टर और पोल बदलने का तेजी से कार्य चल रहा है।

    शहरी क्षेत्र में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को बदल अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे है। जिससे गर्मियों में कटों की समस्या का हल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि बीते वर्ष जिले का अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री तक पहुंच गया था।

    जिसके कारण जिले में हर रोज एक करोड़ 10 लाख यूनिट खपत होती थी। जिसके चलते अब विभाग की तरफ से पहले ही तैयारियां की जा रही है।

    यह रहा एक सप्ताह का तापमान

    तिथि अधिकतम न्यूनतम
    23 मार्च 32.4 15.6
    22 मार्च 32.4 14.6
    21 मार्च 32.0 14.0
    20 मार्च 32.6 15.4
    19 मार्च 31.6 13.6
    18 मार्च 29.8 12.6

    ये भी पढ़ें- Himachal Mausam: हिमाचल में बढ़ने लगी गर्मी की तपिश, ऊना में 30 डिग्री के पार गया तापमान; पढ़ें मौसम का हाल

    ये भी पढ़ें- गर्मी से होने वाला है बुरा हाल! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन राज्यों में आसमान से बरसेगी आग