Himachal Mausam: हिमाचल में बढ़ने लगी गर्मी की तपिश, ऊना में 30 डिग्री के पार गया तापमान; पढ़ें मौसम का हाल
Himachal Weather News हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद गर्मी की तपिश बढ़ने लगी है। अटल टनल रोहतांग सभी तरह के वाहनों के लिए बहाल कर दी गई है। मौसम विभाग ने 25 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 26 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के ऊंचे कुछ एक स्थानों पर हिमपात व वर्षा की संभावना है।
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Weather News: मौसम साफ होने के बाद गर्मी का अहसास होने लगा है। रविवार को सबसे अधिक तापमान ऊना में 34.2 डिग्री पहुंच गया, वहीं धर्मशाला का पारा 27 डिग्री रहा। शिमला में शनिवार की रात ऊना, सोलन, कांगड़ा, मंडी व बिलासपुर से ज्यादा गर्म रही।
शिमला का न्यूनतम तापमान 10.4, जबकि इन जिलों में सात से नौ डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की वृद्धि आई है। सबसे अधिक वृद्धि मनाली में तीन डिग्री की दर्ज की गई है। प्रदेश में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
अटल टनल वाहनों के लिए बहाल
अटल टनल रोहतांग सभी तरह के वाहनों के लिए बहाल कर दी है। टनल के आसपास ढाई से तीन फीट बर्फ है। रविवार को यहां पर काफी पर्यटक पहुंचने से जाम की स्थिति भी बनी रही। धूप खिलने से दिन के समय गर्मी बढ़ने लगी है।
मौसम विभाग ने 25 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 26 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के ऊंचे कुछ एक स्थानों पर हिमपात व वर्षा की संभावना जताई है जबकि निचले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
प्रमुख शहरों का तापमान
स्थान | न्यूनतम | अधिकतम |
शिमला | 10.4 | 21.4 |
सुंदरनगर | 8.7 | 29.6 |
भुंतर | 6.1 | 29.0 |
कल्पा | 4.8 | 15.6 |
धर्मशाला | 6.2 | 27.0 |
ऊना | 7.0 | 34.2 |
नाहन | 14.5 | 27.4 |
केलंग | -2.9 | 7.8 |
सोलन | 7.2 | 26.4 |
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
माइनस पांच डिग्री तापमान में हुई स्नो मैराथन
समुद्रतल से साढ़े दस हजार फीट ऊंचे पर्यटनस्थल सिस्सू में खून जमा देने वाली ठंड में भारतीय सेना की डोगरा स्काउट रेजीमेंट के नायक हेतराम ने चार घंटे और 15 मिनट का समय दर्ज कर 42 किलोमीटर की स्नो मैराथन का खिताब जीता।
लद्दाख स्काउट्स के तमचोर दूसरे व इंडियन एयरफोर्स के ओपी सरन तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मनाली के कोठी गांव की तेनजिन डोलमा चैंपियन बनीं।
उन्होंने चार घंटे और 46 मिनट में दौड़ पूरी की। लाहुल के सिस्सू में सुबह पांच बजे जब मैराथन का आयोजन हुआ तब तापमान माइनस पांच डिग्री था।
ये भी पढ़ें- गर्मी से होने वाला है बुरा हाल! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन राज्यों में आसमान से बरसेगी आग
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।