Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सोनिया गांधी के जन्‍मदिन पर कांग्रेसियों ने तिरंगा जैसा केक काटा, विवाद

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Wed, 09 Dec 2015 07:52 PM (IST)

    यहां कांग्रेस भवन में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने तिरंगे के रंग जैसा में केक काटा। केक पर तिरंगा और अशोक चक्र की तरह आकृति बनाए जाने से मामला ने तूल पकड़ लिया। कांगेस नेताओं ने कहा कि इसका रंग तिरंगे जैसा नहीं था।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। यहां कांग्रेस भवन में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने तिरंगे के रंग जैसा केक काटा। केक पर तिरंगा और अशोक चक्र की तरह आकृति बनाए जाने से मामला ने तूल पकड़ लिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इसके रंग तिरंगे जैसे नहीं थे। विपक्षी नेताअों ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिरसा के कांग्रेस भवन में काटे गया केक, अशोक चक्र की तरह बना दी आकृति

    केक पर मोमबत्तियों जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता।

    कांग्रेस भवन में बुधवार को सोनिया गांधी के जन्मदिन पर केक काटने का कार्यक्रम रखा। प्रदेश कांग्रेस महासचिव नवीन केडिया व सचिव शीशपाल केहरवाला की मौजूदगी में केक काटा गया। केक पर तिरंगे जैसी आकृति थी। केसरिया रंग के साथ ही केक पर अशोक चक्र की भांति आकृति बनाई गई थी। केक के ऊपर तिरंगे की तरह ही आकृति बनाई गई है और इसी आकृति के ऊपर फूल लगाया गया है। केक की चक्र आकृति में 21 तीलियां भी नजर आ रही हैं जो अशोक चक्र की भांति ही बनाई गई हैं।

    तिरंगा नहीं है, रंगों में भी अंतर है : केडिया

    केक कटने के बाद यह मामला तूल पकड़ गया और विपक्ष ने इसे तिरंगे का अपमान बताया। मीडिया में मामला उठने के बाद प्रदेश सचिव नवीन केडिया ने कहा कि उनका उद्देश्य तिरंगे के अपमान का नहीं था बल्कि कांग्रेसजन तो देश के लिए सिर कटाने वालों में हैं। हालांकि कई दूसरे नेताओं से संपर्क नहीं हो पाया।

    केक काटते नवी केडिया व अन्य कांग्रेस नेता।

    नवीन केडिया ने कहा कि विरोधी पक्ष ने गलत ढंग से इस मामले को तूल दिया है। केक में तीन रंग जरूर थे लेकिन वे राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से नहीं मिलते थे। राष्ट्र ध्वज के केसरिया की जगह पीला रंग, नीचे के हरे रंग की बजाय फीका हरा रंग प्रयोग हुआ है। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का सवाल ही पैदा नहीं होता।