विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरमीत राम रहीम की गुफा का रहस्‍य जानने अब पहुंची सीबीआइ

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 16 Jan 2018 08:17 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 08:59 AM (IST)

गुरमीत राम रहीम की डेरा सच्‍चा सौदा में गुफा की जांच की। सीबीआइ की टीम ने काफी देर तक गुफा ...और पढ़ें

गुरमीत राम रहीम की गुफा का रहस्‍य जानने अब पहुंची सीबीआइ
गुरमीत राम रहीम की गुफा का रहस्‍य जानने अब पहुंची सीबीआइ

जेएनएन, सिरसा। डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गुफा के रहस्‍य काे जानने अब सीबीआइ वहां पहुंची है। सीबीआइ की तीन सदस्यीय टीम ने जांच के लिए डेरा सच्चा सौदा पहुंची। टीम ने डेरा प्रमुख की गुफा में काफी देर तक जांच की। टीम गुफा के रहस्‍य आैर साधुआें को नपुंस‍क बनाने में इसके इस्‍तेमाल को लेकर जांच की। डेरा प्रशासन गुफा के दरवाजे खोलने को तैयार नहीं था, लेकिन उसे बाद में इसे खोलना पड़ा।

सीबीअाइ की टीम साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले की जांच करने यहां आई है। टीम ने डेरा प्रमुख के आलीशान आवास (गुफा) का आधे घंटे से भी अधिक समय तक निरीक्षण किया। सोमवार को भी सीबीआइ टीम गुफा का निरीक्षण करना चाहती थी, लेकिन डेरे की ओर से गुफा नहीं खोली गई। मंगलवार को टीम की जांच के लिए गुफा के दरवाजे खोल दिए गए।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में सरकारी नौकरियों पाना हाेगा आसान, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

इंस्पेक्टर विजय यादव, अरविंद जेटली और बलबीर सिंह की टीम गुफा के निरीक्षण के बाद नए डेरे में उस स्थान पर भी पहुंची, जहां शिकायतकर्ता ने ऑपरेशन के बाद साधुओं को रखने की जानकारी दी थी। यहां निरीक्षण के बाद टीम डेरा सच्चा सौदा के प्रशासनिक खंड पहुंची। टीम ने यहां डेरे की वरिष्ठ उपप्रधान शोभा इन्सां से पूछताछ की। बाद में सीबीआइ टीम दिल्ली लौट गई।

यह था मामला

डेरा में नपुंसक बनाने की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर वर्ष 2012 में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में हंसराज चौहान नाम‍क व्‍यक्ति ने याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि डेरे के 400 से अधिक साधुओं को प्रभु से मिलाने के नाम पर डेरा प्रमुख ने नपुंसक बना दिया। इन साधुआ‍ें काे नपुंसक बनाने का ऑपरेशन डेरा सच्‍चा सौदा के चिकित्सकों ने ही किए। उसने यह भी बताया कि वर्ष 2000 में उसे भी नपुंसक बनाया गया। इसके बाद 2014 में सीबीआइ को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया गया।

गुरमीत के खिलाफ आवाज उठाने वाले से भी सीबीआइ टीम ने की पूछताछ

डेरा प्रमुख के खिलाफ आवाज उठाने वाले गुरदास तूर ने भी सीबीआइ की टीम से मुलाकात की। तूर ने सीबीआइ के अधिकारियों से काफी देर तक चर्चा की और इसके बाद वे वापस लौट गए। हालांकि यह नहीं पता चला कि उन्होंने सीबीआइ से मुलाकात किस मामले पर बातचीत की।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में नहीं दिखेगी फिल्‍म पद्मावत, सरकार ने प्रदर्शन पर लगाई रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।