Move to Jagran APP

नफे राठी हत्याकांड: हत्या के दो माह बाद भी परिवार को नहीं मिला न्याय, बेटे ने सरकार और भाजपा पर उठाए गंभीर सवाल

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की आज से दो माह पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब परिवार का कहना है कि अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला। नफे सिंह के बेटे जितेंद्र ने प्रदेश सरकार और भाजपा को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। बता दें नफे सिंह की हरियाणा की राजनीति में बड़ा नाम रहा है। वो पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के बहुत करीब थे।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Published: Thu, 25 Apr 2024 03:20 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2024 03:23 PM (IST)
Nafe Singh Rathi Murder Case: नफे सिंह हत्या के दो माह बाद भी परिवार को न्याय की आस।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। (Nafe Singh Rathi Murder Case Hindi News) नफे राठी हत्याकांड में उनके पुत्र जितेंद्र राठी ने प्रदेश सरकार और भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। जितेंद्र राठी ने कहा कि सरकार केस को जान बूझकर दबाने का काम कर रही है। उन्होंने नामजद आरोपितों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है।

loksabha election banner

जितेंद्र ने इस दौरान सरकार और जांच अधिकारियों पर कई बड़े सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि गिरफ्त से बाहर दूसरे हमलावर किसी दूसरी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। हथियारों की बरामदगी अब तक नहीं हुई। गाड़ी पर जीपीएस लगाया तो किसने लगाया। अब तक पुलिस (Haryana Police) पता नहीं लगा पाई। आज दो माह हो चुके हत्या हुए।

भाजपा के बड़े नेता भी इस हत्याकांड में शामिल-जितेंद्र राठी

आरोपित अभी पकड़ से बाहर हैं। एफआईआर में जिनके नाम हैं उन्हें गिरफ्तार करें। हमारे साथ न्याय करे। सीबीआई को अब तक केस ट्रांसफर नहीं हुआ। इसके पीछे सरकार की क्या मंशा है। आज दो माह हो चुके। कौन इस फ़ाइल को रोके बैठा है। जांच अब तक शुरू नही हुई। क्या सरकार सबूतों के खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है। भाजपा के बड़े नेता भी इस हत्याकांड में शामिल हैं।

हरियाणा की राजनीति में था नफे सिंह राठी का नाम शुमार

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD News) के प्रदेश अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ से दो बार विधायक रह चुके नफे सिंह राठी (Nafe Singh Rathi Murder) की को माह पहले उनकी गाड़ी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। नफे सिंह राठी की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के प्रिय साथियों और इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के विश्वासपात्रों में होती थी।

यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: अग्निवीर का पेपर देने अंबाला आए तीन युवाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, दो की मौत और एक घायल

नफे सिंह राठी का हरियाणा (Haryana News) की राजनीति में बड़ा नाम रहा है। वह बहादुरगढ़ (Bahadurgarh News) से 1996 और 2005 में इनेलो के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं। दो बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन भी रहे हैं। आल इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट का दायित्व भी नफे सिंह राठी ने निभाया है। अपने दौर में उन्होंने कुश्तियां भी लड़ी।

इनेलो के विघटन के बाद भी नफे सिंह बने रहे पार्टी के साथ

राठी ने एक साल 2009 में इनेलो के टिकट पर रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) भी लड़ा था। राजनीतिक मजबूरियों के चलते 2014 में जब इनेलो ने नफे सिंह राठी का टिकट काट दिया था, तब वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे। इनेलो के विघटन के बाद नफे सिंह जेजेपी में नहीं गए, लेकिन कुछ दिन भाजपा में रहने के बाद इनेलो में वापस लौट आए थे।

यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: रोहतक में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर बुजुर्ग बाप की ले ली जान; ये वजह आई सामने


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.