Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: रोहतक में सीएम मनोहरलाल का जनसंवाद कार्यक्रम शुरू, भारी भीड़ के चलते कड़ी सुरक्षा के इंतेजाम

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 06:43 PM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल का जनसंवाद कार्यक्रम रोहतक में शुरू हो चुका है। रोहतक विधानसभा के राजकीय महिला महाविद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने लघु सचिवालय में सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों से फीडबैक पूछा और ऑडियो माध्यम से लाभार्थियों से इसकी जानकारी भी ली। इस कार्यक्रम में कड़ूी सुरक्षा के इंतेजाम भी किए गए हैं।

    Hero Image
    रोहतक में सीएम मनोहरलाल का जनसंवाद कार्यक्रम में बोलते हुए

    जागरण संवाददाता, रोहतक। CM Manohar Lal Jansamwad News हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल (CM Manohar Lal) का जनसंवाद कार्यक्रम शुरू हो चुका है। रोहतक विधानसभा के राजकीय महिला महाविद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने लघु सचिवालय में सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों से फीडबैक पूछा। ऑडियो माध्यम से लाभार्थियों से जानकारी ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनसंवाद कार्यक्रम में आई भारी भीड़

    जनसंवाद कार्यक्रम में भारी भीड़ है और कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं। जनसंवाद कार्यक्रम में रोहतक विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी भी बुलाए गए हैं।

    आगे भी होंगे जनसंवाद आयोजन

    अगले चरण में महम, गढ़ी सांपला किलोई और कलानौर विधानसभा में भी इसी तरह से जनसंवादों का आयोजन होगा। एक अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने रोहतक की सभी चारो विधानसभाओं के भाजपा पदाधिकारियों को बुलाकर जनसंवाद से पूर्व सभी योजनाओं की समीक्षा की थी। मौजूदा दौर में चल रहे कार्यों की सूची मांगी थी। जो कार्य लंबित हैं और जिन कार्यों को कराने की जरूरत है उनका भी ब्योरा मांगा गया था।

    ये लोग रहे मौजूद

    रोहतक चल रहे जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल,पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका मौजूद हैं। बच्चों को जन्मदिन पर सीएम ने अपने हाथों से चाकलेट और उपहार भी दिए। उन्होंने कहा कि दो करोड़ 80 लाख मेरा परिवार है। लेकिन कुछ लोग घटिया बातें कर जाते हैं कि इनका तो कोई परिवार ही नहीं है। 

    सीएम ने ये कहा

    सीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था, एक रुपया विकास कार्य के लिए पास होता था, लेकिन 15 पैसे ही पहुंचता था। लेकिन वर्तमान सरकार में 100 रुपए लाभार्थी के खाते में पूरे मिलते हैं। इसलिए वर्तमान में भ्रष्टचार खत्म हो गया है। परिवार पहचान पत्र से पारदर्शिता आई है। जिन लोगों के नहीं बने हैं, उनके भी हाथों हाथ बनाये जा रहे हैं।

    3116 लोगों को जिले में आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। 1233 लोगों की खुद ही पेंशन बन गई। कुल 37800 लोग अभी पेंशन ले रहे है। जिन लोगों की नहीं बनी हैं, उनकी जन संवाद कार्यक्रम में बनाई गई थी। 5264 लोगों की जिले में नोकरियां लगी है एक साल में। शिक्षकों के तबादले में ऑनलाइन सिस्टम से पारदर्शिता आई है। बिजली कनेकशन के लिए मांगे 25 हजार रुपए। सीएम ने दिए अधीक्षण अभियंता को जांच के आदेश। अगर लापरवाही मिली तो खैर नहीं होगी। सुबह नौ बजे तक रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए। Ladhot गांव के ग्रामीण पूर्व सैनिक ने रखी थी शिकायत।

    ये भी पढ़ें:- काम की खबर, लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में एक लाख गरीब परिवारों कों मिलेंगे सस्ते फ्लैट और प्लॉट