रेवाड़ी में चरित्र पर संदेह होने के बाद शख्स ने की पत्नी की हत्या, दो वर्ष पहले दर्ज हुआ था अपहरण का मुकदमा
धारूहेड़ा में एक गोदाम में महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका के भाई ने पहले अपहरण का मामला दर्ज कराया था। प्रेम संबंध के चलते दोनों ने भागकर शादी की थी। सुनील को पत्नी पर अवैध संबंध का शक था जिसके चलते उसने हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस जांच कर रही है।

संवाद सहयोगी, धारूहेड़ा। धारूहेड़ा की द्वारकाधीश एक गोदाम में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। आरोपित पति सुनील के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला के भाई ने सुनील के खिलाफ दो वर्ष पूर्व अलवर में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। मृतका व सुनील पहले से विवाहित थे। आरोपित सुनील के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों ने घर से भागकर विवाह कर लिया था।
बता दें कि तिजारा के समीप गांव सिलारपुर के रहने वाले सुनील का पडोसी गांव मिल्कीपुर की रहने वाली वरसीना उर्फ सपना से प्रेम संबंध था। दोनों ने घर से भागकर विवाह कर लिया था। उस समय महिला के दो बच्चे थे। महिला के भाई ने सुनील के खिलाफ 27 जुलाई 2023 क़ो बहन के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।
विवाह करने के बाद दोनों धारूहेडा की द्वारकाधीस सोसायटी के समीप एक गोदाम में चौकीदार की नौकरी करते थे और यहीं पर रहते थे। बताया जा रहा है कि सुनील को संदेह था कि उसकी पत्नी के उसकी पहचान वाले दो युवकों से अवैध संबंध है।
इसी शक में उसने मंगलवार रात को उसकी हत्या कर दी थी। उसके बाद वह फरार हो गया था। फरार होने से पूर्व कमरे की दीवार पर हत्या का कारण भी लिखा था, जिसमे दो युवकों के नाम लिखे थे। थाना छह सेक्टर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।