विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेवाड़ी में जानलेवा मांझे से हाथ की चार अंगुलियां कटीं, गर्दन पर लगा गहरा घाव, हेलमेट ने कर दिया कमाल!

Published: Sun, 03 Aug 2025 07:29 PM (IST)

रेवाड़ी के झज्जर रोड फ्लाईओवर पर जानलेवा मांझे से एक व्यक्ति की उंगलियां कट गईं और गर्दन पर घाव हुआ। ...और पढ़ें

जानलेवा मांझे की वजह से हाथ की चार अंगुलियां कटी, गर्दन पर गहरा घाव
जानलेवा मांझे की वजह से हाथ की चार अंगुलियां कटी, गर्दन पर गहरा घाव

HighLights

  1. जानलेवा मांझे से फ्लाईओवर पर हादसा |
  2. व्यक्ति की चार उंगलियां कटीं, गर्दन पर घाव |
  3. पहले भी मांझे से हो चुकी है मौत |

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहर के झज्जर रोड स्थित फ्लाईओवर पर रविवार को जानलेवा मांझा की वजह से एक व्यक्ति के हाथ की चार अंगुलियां कट गई। इतना ही नहीं उसकी गर्दन पर भी गहरा घाव हो गया। उनके साथ बैठा युवक भी लहुलुहान हो गया। दोनों को तुरंत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

दोनों का इलाज चल रहा

दरअसल, गांव बुढ़ाना के रहने वाले सुरेंद्र सिंह अपनी बाइक पर झज्जर रोड फ्लाईओवर से शहर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान एक कटी हुई पतंग के साथ जानलेवा मांझे में उनकी गर्दन उलझ गई। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे गर्दन कटने से बच गई। फिर भी गर्दन पर गहरा घाव और एक हाथ की चार अंगुलियां कट गई। इतना ही नहीं उनके साथ पीछे बैठा एक शख्स भी जानलेवा मांझा में उलझकर लहुलुहान हो गया। राहगीरों ने उन्हें तुरंत संभाला और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

फिर से कार्रवाई ठंडी पड़ी

बता दें कि इससे पहले 27 जुलाई को तीज के त्योहार पर अपने ताऊ के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही नौ साल की रिशु की गर्दन की चार नसें जानलेवा मांझा की वजह से कट गई थी। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। रिशु की मौत के बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए एक दिन में जानलेवा मांझा बेचने वाले चार लोगों को गिरफ्तार भी किया, लेकिन उसके बाद फिर से कार्रवाई ठंडी पड़ गई।

यह भी पढ़ें- Delhi News: जानलेवा मांझे के साथ दबोचा गया शातिर, पुलिस ने बरामद की 31 चरखी