Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अच्छी बारिश के बाजवूद पिछले साल से आठ डिग्री तक गर्म रहा अगस्त, जानें इस मौसम में फसलों को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 04:48 PM (IST)

    रेवाड़ी जिले में मानसून की अच्छी वर्षा के बावजूद अगस्त में तापमान पिछले साल से ज्यादा है। अधिकतम तापमान 34 से 35.5 डिग्री सेल्सियस के बीच है। जुलाई में तापमान अपेक्षाकृत कम रहा लेकिन पिछले साल जुलाई में ज्यादा गर्मी थी। इस बार बारिश के साथ तापमान संतुलित रहने से कपास की फसल को फायदा हुआ है।

    Hero Image
    मानसून की अच्छी वर्षा के बाद भी गर्म रहा अगस्त में तापमान।

    ज्ञान प्रसाद, रेवाड़ी। जिले में इस बार मानसून की अच्छी वर्षा हुई है। इसके बावजूद पिछले साल की तुलना में अगस्त माह में तापमान में उछाल रहा है। इस बार अगस्त में अधिकतम तापमान 34 से 35.5 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से कम है जबकि पिछले साल अगस्त माह का प्रथम पखवाड़ा के दौरान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं पूरे जुलाई माह में अधिकतम 35.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं रहा।

    न्यूनतम तापमान भी 28 जुलाई को 24.5 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक रहा है। अगस्त माह में भी अभी तक तीन और 12 अगस्त को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक रहा है। नियमित अंतराल पर वर्षा होने के बाद भी अधिकतम तापमान में कमी नहीं आई। 

    दिनांक

     2023 में तापमान

    2024 में तापमान
    अधिकतम/न्यूनतम अधिकतम/न्यूनतम
    20 34.5/ 23.0 32.0/ 23.0
    19 35.0/ 23.5 33.6/ 27.5
    18 34.0/ 22.6 34.0/ 26.8
    17 34.5/ 23.0 34.0/ 26.0
    16 34.5/ 23.0 30.5/ 26.2
    15 34.0/ 22.5 31.0/ 26.5
    14 35.6/ 23.0 31.8/ 26.8
    13 35.5/ 22.8 32.0/ 25.5
    12 35.2/ 23.0 28.6/ 25.6
    11 35.0/ 22.4 28.0/ 26.0
    10 32.5/ 22.5 30.0/ 25.8
    9 28.5/ 21.0 29.5/ 26.0
    8 37.5/ 21.5 29.2/ 26.0
    7 35.5/ 21.0 29.5/ 26.0
    6 35.0/ 21.0 32.5/ 25.6
    5 33.5/ 22.0 30.5/ 27.0
    4 33.2/ 22.5 34.0/ 27.0
    3 33.5/ 23.0 33.5/ 26.5
    2 32.5/ 21.0 32.0/ 25.5
    1 31.0/ 20.5 30.5/ 25.0

    अगस्त में अब तक हुई वर्षा (मिलीमीटर में)

    • 16 अगस्त : 1.8
    • 14 अगस्त : 10.35
    • 10 अगस्त : 5.75
    • नौ अगस्त  : 0.92
    • एक अगस्त: 15.4

    पिछले साल की तुलना में इस बार जुलाई माह राहत भरा रहा

    जुलाई में इस बार 35.5 डिग्र सेल्सियस से अधिक नहीं रहा अधिकतम तापमान। इस साल दो जुलाई को अधिकतम 34.5 व न्यूनतम 22.5, तीन जुलाई को अधिकतम 35 व न्यूनतम 23, चार जुलाई को अधिकतम 35.2 न्यूनतम 24, पांच जुलाई को अधिकतम 35.5, न्यूनतम 24.5, छह जुलाई अधिकतम 35.5 न्यूनतम 23 रहा।

    आठ जुलाई को अधिकतम 35 न्यूनतम 23, नौ जुलाई को अधिकतम 35.2, न्यूनतम 22, 20 जुलाई को अधिकतम 34, न्यूनतम 21.5, 24 जुलाई को अधिकतम 35 न्यूनतम 21.5, 25 जुलाई को अधिकतम 35.5 और न्यूनतम 22, 27 जुलाई को अधिकतम 35 और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था।

    पिछले साल जुलाई 10 दिन रहा 35 डिग्री से कम तापमान

    पिछले साल 11 जुलाई को अधिकतम तापमान सर्वाधिक 44.5 और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा माह के प्रारंभ में दो जुलाई को अधिकतम 35 तो न्यूनतम 28.5, तीन जुलाई को अधिकतम 36.5 और न्यूनतम 29 रहा।

    10 जुलाई को अधिकतम 38.8 न्यूनतम 27.8, 14 जुलाई को अधिकतम 37 न्यूनतम 27, 16 जुलाई को अधिकतम 37 न्यूनतम 29.5, 17 जुलाई को अधिकतम 37, न्यूनतम 29.4, 18 जुलाई को अधिकतम 36.5 और न्यूनतम 29.5 डिग्री ससेल्सियस रहा।

    वहीं 19 जुलाई को अधिकतम 37 न्यूनतम 28, 20 को अधिकतम 37, न्यूनतम 27, 21 जुलाई को अधिकतम 39.5 न्यूनतम 30, 22 जुलाई को अधिकतम 38.5 न्यूनतम 29.5, 25 जुलाई को अधिकतम 35.5 न्यूनतम 27.4, 27 जुलाई को अधिकतम 37 न्यूनतम 28.6, 28 जुलाई को अधिकतम 37.5 न्यूनतम 28.5 रहा।

    29 जुलाई को अधिकतम 36.5 न्यूनतम 30.5, 30 जुलाई को अधिकतम 38 न्यूनतम 30.2 तथा 31 जुलाई को अधिकतम 38.2 तो न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

    जिले में हुई वर्षा

    माह इस साल पिछले साल
    जून 83.56 40.31
    जुलाई 229.77 98.39
    अगस्त में अब तक 66.82 168.32

    (वर्षा मिलीमीटर में)

    इस बार नियमित अंतराल पर वर्षा होने के साथ तापमान भी संतुलित रहा है। कपास का रकबा बढ़ा है। इसलिए वर्षा के पानी का फसलों को फायदा मिला है। कपास में उन स्थानों पर आंशिक नुकसान हुआ है जहां ज्यादा देर तक पानी भरा रहा। तापमान के लिहाज से मौसम फसलों के लिए फायदेमंद है।

    - डाॅ. अनिल यादव, खंड कृषि अधिकारी

    यह भी पढ़ें- जयपुर, बालाजी और खाटूश्याम जाने वालों के लिए बस का सफर महंगा, जानिए जेब पर पड़ेगी कितनी मार