विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rewari News: रेवाड़ी में दुकान के अंदर खरीदारी कर रहा था कपल, बाहर सिर्फ 45 सेकेंड में बाइक ले उड़ा बदमाश

By krishan kumarEdited By: JP Yadav
Published: Thu, 13 Oct 2022 01:47 PM (IST)

Rewari News रेवाड़ी शहर में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। ताजा मामला भी रेवाड़ी शहर से ही जुड़ा ...और पढ़ें

बाइक लेकर फरार होता चोर सीसीटीवी में कैद हुआ है।
बाइक लेकर फरार होता चोर सीसीटीवी में कैद हुआ है।

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। रेवाड़ी शहर के अंबेडकर चौक के निकट स्थित एक दुकान के सामने से चोर एक युवक की मोटरसाइकिल मात्र 45 सेकेंड में चोरी कर फरार हो गया। चोरी की वारदात दुकान के निकट लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। माडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिनकी बाइक लेकर सिर्फ 45 सेकेंड में फरार हुआ, वह शख्स अपनी पत्नी के साथ करवा चौथ पर खरीदारी के लिए मार्केट आया था।

खरीदारी के लिए आए थे दंपती

पुलिस के अनुसार गांव बुडौली के रहने वाले जितेंद्र वर्तमान में सेक्टर-चार में रहते हैं। वह करवा चौथ त्योहार के मद्देनजर अपनी पत्नी के साथ अंबेडकर चौक स्थित एक गिफ्ट की दुकान में खरीदारी के लिए गए थे। मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी कर वह दोनों अंदर चले गए।दुकान के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हो गई।

सीसीटीवी में दिखा चोर

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक दुकान के सामने से जितेंद्र की मोटरसाइकिल चोरी कर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। चोर दुकान के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी करने के 45 सेकेंड के अंदर ही चोरी कर फरार हो गया। माडल टाउन थाना पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

आए दिन हो रही है चोरियां

शहर में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात लगातार रही है। पिछले दिनों पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले कुछ गिरोह को भी पकड़ा था, लेकिन इसके बाद भी वारदात थम नहीं रही है। चोर दिनदहाड़े चोरी की वारदात कर रहे है। शहर के सेक्टर-तीन स्थित एक जिम के बाहर से व तहसील के सामने स्थित एक कामन सर्विस सेंटर के बाहर से भी मोटरसाइकिल चोरी हुई है।

वहीं, रेवाड़ी पुलिस ने अब तक इन चोरियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लोग कयास लगा रहे हैं कि बाइक चोरी के पीछे संभवतया कोई गैंग काम कर रहा है। 

Hapur News: विवाद में पति ने मारने के लिए हाथ उठाया तो पत्नी की गोद से गिरा मासूम, अब जिंदगी पर रहेगा अफसोस

Cyber Fraud: दस साल पहले गुम हुए मोबाइल नंबर से ठगी, खाताधारक को बिना भनक लगे अकाउंट से 46 लाख रुपये उड़ाये

हरियाणा में मौसेरी बहन को ले भागा कलयुगी बेटा, मां से बोला- इतनी गोलियां चलाऊंगा कि जिंदा बचना नामुमकिन है