विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में मौसेरी बहन को ले भागा कलयुगी बेटा, मां से बोला- इतनी गोलियां चलाऊंगा कि जिंदा बचना नामुमकिन है

By Balwan SharmaEdited By: Aditi Choudhary
Published: Thu, 13 Oct 2022 01:55 PM (IST)

Haryana Crime महेन्द्रगढञ जिला स्थित नारनौल में एक युवक अपनी मौसेरी बहन को भगाकर ले गया। जब मां ने बेटे ...और पढ़ें

घर में रखे गहने और नकदी चोरी कर मौसेरी बहन के साथ भागा युवक
घर में रखे गहने और नकदी चोरी कर मौसेरी बहन के साथ भागा युवक

महेन्द्रगढ़, जागरण संवाददाता। हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिला स्थित नारनौल से एक कलयुगी बेटे की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। आरोपित बेटे ने अपने ही घर में सेंधमारी की और फिर मौसेरी बहन को लेकर फरार हो गया। मां ने फोन पर बेटे को समझाने-बुझाने का प्रयास किया तो उसने मां को ही गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे डाली। कलयुगी बेटे ने न सिर्फ मां-बेटे बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को भी भंग कर दिया। इस मामले में सदर नारनौल पुलिस ने मां की शिकायत पर कलयुगी बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।  

घर में रखे नकद और गहने चुराए

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा 22 साल का है। बेटे ने अपने ही घर से 20 हजार रुपये और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। फिर मौसी की लड़की को लेकर भाग गया। पीड़ित मां ने बेटे को कहा कि यह गलत है और वापिस आ जाए। रुपये और गहने भी वापिस कर दे। तो बेटे ने अपना रूप दिखा दिया। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत चरितार्थ करते हुए युवक ने मां को ही जान से मारने की धमकी दे डाली और अपनी बहन को भी भद्दी गालियां देने लगा।  

मां को दी गोलियों से छलनी करने की धमकी

आरोपित बेटे ने मां से कहा कि तुम्हारे ऊपर इतनी गोलियां चलाऊंगा कि तुम्हारा जिंदा बचना नामुमकिन है। मां का कहना है कि बेटा बार-बार फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कहता है कि तुम्हें मेरी पहुंच के बारे में पता नहीं है। इलाके के सभी बदमाशों से मेरी पहचान है। पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरसा में करवाचौथ के दिन 26 वर्षीय महिला व डेढ़ वर्षीय बेटी संग निगला जहर, मौत से मची चीख पुकार

Gurugram News: घर में रखे पटाखों में आग लगने से धमाका, भरभरा कर गिरी छत, 6 लोग घायल