यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hapur News: विवाद में पति ने मारने के लिए हाथ उठाया तो पत्नी की गोद से गिरा मासूम, अब जिंदगी पर रहेगा अफसोस
Hapur child Death दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक मासूम की मौत का हैरान कर देने वाला ...और पढ़ें

हापुड़ / गढ़मुक्तेश्वर, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते एक मासूम की मौत का मामला सामने आया है। गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद एक मासूम की जान पर चली गई। जागरण संवाददाता प्रिंस शर्मा के अनुसार, विवाद के दौरान मां की गोद से जमीन पर गिरने से मासूम की मौत हो गई।
मामूली झगड़े ने ली मासूम की जान
उधर, मासूम की इस तरह से मौत होने से स्वजन में कोहराम मच गय। बिना किसी कार्रवाई के स्वजन ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि गांव में मामला चर्चा का विशेष बना हुआ है। लोग हैरत और अफसोस इस बात पर भी जता रहे हैं कि कैसे कोई माता-पिता मामूली झगड़े में अपनी बच्चे को गंवा सकता है।
कई दिनों से चल रहा था विवाद
संवाददाता प्रिंस शर्मा के अनुसार, गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की पिछले कई दिनों से पत्नी से विवाद चला आ रहा था। बताया गया है कि देर रात को दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर एक बार फिर से विवाद हो गया। विवाद के दौरान महिला ने अपना तीन माह का बेटा गोद में लिया हुआ था।
पति की पिटाई के दौरान मां की गोदी से गिरा बच्चा
इस दौरान युवक ने पत्नी के साथ मारपीट करने का प्रयास किया तो महिला के गोद से उसका बेटा जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको देखकर महिला की चीख निकाल गई। महिला की चीख को सुनकर अन्य स्वजन मौके पर आ गए। उन्होंने जमीन पर घायल पड़े बच्चे को उठा कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
बिना कार्रवाई के बच्चे का अंतिम संस्कार
उधर, अस्पताल में डाक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल बना गया। स्वजन ने बिना किसी कार्रवाई के ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि इस घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा बनी हुई है। उधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार, अगर कोई पक्ष शिकायत देता है तो कार्रवाई की जाएगी।
