Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में जवाहरलाल नेहरू नहर में डूबने से दो युवकों की मौत, दोस्त को बचाने उतरा युवक भी डूबा

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 12:17 PM (IST)

    महेंद्रगढ़ में रविवार शाम को एक दुखद घटना में दो युवकों की नहर में डूबने से मौत हो गई। रेवाड़ी जिले के मनेठी और ढाणी शोभा गांव के रहने वाले प्रवीण कुमार और आर्यन सुरजनपुरा खास के पास नहर में नहाने उतरे थे। गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे डूब गए। पुलिस और गोताखोरों ने घंटों की मेहनत के बाद दोनों के शव नहर से निकाले।

    Hero Image
    पानी की गहराई का अंदाजा न होने के चलते हादसा हो गया। प्रतीकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़। दोस्त को डूबता देखकर एक युवक भी बरसात के मौसम में उफनाती नहर की धार में कूद गया। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। न तो वह अपने दोस्त को बचा सका और न ही वह बचा। महेंद्रगढ़ जिले में रविवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जान चली गई। रेवाड़ी जिले के मनेठी व ढाणी शोभा गांव निवासी दो युवक जवाहरलाल नेहरू नहर में डूब गए। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर गांव सुरजनपुरा खास के पास नहर पर आए थे। इसी दौरान नहाने के लिए नहर में उतरे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न होने के चलते हादसा हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतकों की पहचान ढाणी शोभा निवासी प्रवीन कुमार (23) और गांव मनेठी निवासी आर्यन (19) के रूप में हुई है। उनके साथ आए गांव मनेठी निवासी आशीष, हिमांशु व एक अन्य साथी खाने पीने का सामान लेने चले गए थे। 

    जान बचाने की करते रहे जुगत

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आर्यन पहले नहर में पहले उतरा था। मगर वह गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया। जब तक उसे गहराई का पता चलता तब तक वह अपना संतुलन खो बैठा। ऐसे में वह अपनी जान बचाने के लिए पानी में हाथ-पांव मारने लगा। उधर, दोस्त को डूबता देख प्रवीन कुमार उसे बचाने के लिए कूद पड़ा।

    मगर पानी की धार इतनी तेज थी कि प्रवीण भी अपना संतुलन बनाने में असफल हो गया। वह भी गहरे जल में गोते लगाने लगा। इस बीच दोनों ने जान बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वे खुद को गहराई से बचा न सके। देखते ही देखते कुछ ही देर में दोनों पानी में बह गए।

    गोताखोरों ने घंटों की मशक्कत

    साथियों ने तुरंत 112 पर काॅल कर पुलिस को सूचना दी। पानी के बहाव में दो युवकों के डूबने की ख़बर मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंच गया। सूचना पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने अब दोनों युवकों की तलाश शुरू की। घंटों की मेहनत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने दोनों के शव नहर से बाहर निकाले। फिर पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, दोनों के परिवारों में कोहराम सा मच गया है।

    यह भी पढ़ें- बिल जमा नहीं कराया तो प्राइवेट हॉस्पिटल ने शव देने से किया इंकार, 20 हजार रुपये जमा करवाने के बाद...