Move to Jagran APP

Haryana: पूर्व विधानसभा स्पीकर ने सीएम खट्टर पर लगाया आरोप; बोले- तारीख बता दें: कब खत्म होगा भ्रष्टाचार

हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ज्यादातर समय अब गुरुग्राम और पंचकूला में व्यतीत हो रहा है। यह इस बात का संकेत है कि मुख्यमंत्री स्वयं अपने लिए हरियाणा में सुरक्षित सीट ढूंढ रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Mon, 06 Feb 2023 02:58 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2023 02:58 PM (IST)
Haryana: पूर्व विधानसभा स्पीकर ने सीएम खट्टर पर लगाया आरोप; बोले- तारीख बता दें: कब खत्म होगा भ्रष्टाचार
पूर्व विधानसभा स्पीकर ने सीएम खट्टर पर लगाया आरोप; बोले- तारीख बता दें: कब खत्म होगा भ्रष्टाचार

तरावड़ी, संवाद सहयोगी : हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ज्यादातर समय अब गुरुग्राम और पंचकूला में व्यतीत हो रहा है। यह इस बात का संकेत है कि मुख्यमंत्री स्वयं अपने लिए हरियाणा में सुरक्षित सीट ढूंढ रहे हैं।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आर्थिकी की समझ नहीं - कुलदीप शर्मा

कुलदीप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जहां भी चले जाएं, आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का कार्यकर्ता भी उन्हें हरा देगा। वह तरावड़ी के भगत सिंह चौक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव बख्शी के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वित्तीय बजट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता कुलदीप ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल तो स्वयं वित्त मंत्री हैं। लेकिन उन्हें आर्थिकी की समझ नहीं है।

सीएम को बताना चाहिए की भ्रष्टाचार कब खत्म होगा

उन्होंने कहा कि हरियाणा पर 60 हजार करोड से तीन लाख करोड का कर्जा हो गया है। हरियाणा में एक लाख 82 हजार पद खाली हैं। पांच हजार स्कूल बंद कर दिए। एक लाख अध्यापकों के पद खाली हैं तो स्कूल कैसे चलेंगे। हरियाणा में भ्रष्टाचार हो रहा है। मुख्यमंत्री को सच बोलना चाहिए और तारीख तय कर देनी चाहिए कि भ्रष्टाचार कब खत्म होगा।

Rohtak News: बड़े भाई को खेलते देख जोगी बने थे क्रिकेटर, जहन में रहते थे कपिल देव और वसीम अकरम

उन्होंने हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की और भगत सिंह चौक पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह गोराया, हरिराम साबा, नारायणदास वर्मा, डा. संजय कुमार, सुल्तान सिंह सोलो, कांग्रेस नेता चरणदेव कामरा व डा. गीता और रामसिंह नंबरदार आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - Haryana News: आज के समय में टीवी और मोबाइल ने बच्चों को किताबों से दूर कर दिया है: अनिल विज

यह भी पढ़ें - Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हरियाणा के सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कानून पर फिर मुहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.