Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farmer Laws 2020: राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर उग्र हुए प्रदर्शनकारी, तोड़ा बैरिकेट्स; लगा भीषण जाम

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Thu, 31 Dec 2020 06:38 PM (IST)

    Farmer Laws 2020 शाहजहांपुर- जयसिंहपुर खेड़ा (राजस्थान-हरियाणा सीमा) पर किसानों ने बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स को तोड़ दिया और आगे ब ...और पढ़ें

    Hero Image
    पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव आसलवास के निकट नाकाबंदी कर दी है।

    रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शाहजहांपुर-जयसिंहपुर खेड़ा (राजस्थान-हरियाणा सीमा) बार्डर पर बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे आंदोलनकारी किसान ने हरियाणा पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेड तोड़ कर आगे बढ़ गए। किसानों द्वारा बेरिकेड तोड़ने के कारण पुलिस को हल्के बल का प्रयोग भी करना पड़ा, जिसमें कुछ किसान घायल भी हो गए। पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने दिल्ली की ओर बढ़ रहे आंदोलनकारियों को गांव भूड़ला के निकट रोक लिया। पुलिस ने वापस लौट जाने के लिए कहा, लेकिन आंदोनकारी वहीं हाईवे पर बैठ गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार करने की चेतावनी भी दी है। हाईवे पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। किसानों के आगे बढ़ने के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे।

    अचानक उत्तेजित हुए आंदोलनकारी

    शाहजहांपुर बार्डर पर लंबे समय से आंदोलनकारी किसान धरने पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद किसानों का एक जत्था ने बार्डर पर हरियाणा पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेड तोड़ दिए और ट्रैक्टरों के साथ आगे बढ़ने लगे। आंदोलनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान कुछ किसान घायल भी हो गए। पुलिस के प्रयासों के बावजूद करीब 40 ट्रैक्टर लेकर किसान आगे बढ़ गए। पुलिस ने किसानों को बनीपुर चौक, आसलवास व कसौला चौक पर भी रोकने का प्रयास किया, परंतु वह आगे बढ़ते रहे।

    भूड़ला के निकट रोका जत्था

    आगे बढ़ रहे किसानों को पुलिस, रेपिड एक्शन फोर्स व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने हाईवे पर गांव भूड़ला के निकट रोक लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर किसान वहीं सड़क पर बैठ गए। पुलिस के अधिकारियों ने किसानों से वापस लौटने का आग्रह किया, परंतु वह आगे बढ़ने पर अड़े रहे। पुलिस ने वापस नहीं लौटने पर किसानों को गिरफ्तार करने की चेतावनी भी दी। इसके बावजूद आंदोलनकारी सड़क पर डटे रहे, जिस कारण स्थिति तनावपूर्ण बन गई।

    दिल्ली रोड पर लगा भीषण जाम

    किसानों के हाईवे पर आगे बढ़ने के कारण पुलिस को यातायात डायवर्ड करना पड़ा। हाईवे पर हंगामा के कारण कसौला चौक, बनीपुर चौक व साबन चौक पर बनाए गए डायवर्जन प्वाइंट को बंद करना पड़ा और यातायात को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-352 (पुराना नंबर-71) से रेवाड़ी की तरफ मोड़ दिया गया। अचानक यातायात रेवाड़ी की तरफ मोड़ देने से दिल्ली रोड पर करीब तीन किलोमीटर तक भीषण जाम लग गया तथा लोग कई घंटो तक जाम में फंसे रहे। देर शाम तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया था तथा वाहन रेंग-रेंग कर निकलते रहे।

    टोल फ्री कराने का प्रयास

    दूसरी ओर कुछ किसान बृहस्पतिवार को एनएच-352 पर गांव गंगायचा स्थित टोल प्लाजा पर भी पहुंचे तथा टोल फ्री कराने का प्रयास किया। परंतु पुलिस बल की मौजूदगी के कारण सफल नहीं हो पाए। किसानों ने कुछ समय के लिए टोल के निकट धरना देकर प्रदर्शन भी किया। करीब दो घंटा धरना देने के बाद वापस लौट गए।

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो