Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत के दर्दनाक हादसा, चंडीगढ़ से वृंदावन के लिए निकले बाइक सवार इंजीनियर युवक-युवती की मौत; चल रही थी शादी की बात

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 10:17 PM (IST)

    पानीपत के समालखा में जीटी रोड पर मनाना फ्लाईओवर के पास एक सड़क हादसे में चंडीगढ़ के दो इंजीनियरों दीपक शर्मा और चित्राक्षी की मौत हो गई। वे वृंदावन जा रहे थे तभी उनकी बाइक एक वाहन से टकराकर रेलिंग से टकरा गई। हेलमेट पहनने के बावजूद दोनों को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    Hero Image
    Accident in Panipat: मृतक युवती की फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, समालखा (पानीपत)। जीटी रोड पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के सामने मनाना फ्लाईओवर पर चढ़ते समय वाहन की साइड लगने से बाइक पुल की रेलिंग से टकरा गई। बाइक रोड पर गिरने से चंडीगढ़ के युवक और युवती की गुरुवार सुबह मौत हो गई। वे वृंदावन जा रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 30-बी के मकान नंबर 1428/2 निवासी दीपक शर्मा (24) और मकान नंबर 1680/1 निवासी चित्राक्षी उर्फ चक्षु (23) गुरुवार सुबह करीब चार बजे अपने घर से वृंदावन के लिए निकले थे। दोनों पड़ोसी व पेशे से इंजीनियर थे। चंडीगढ़ के आईटी पार्क में नौकरी करते थे।

    सुबह करीब सात बजे मनाना फ्लाईओवर पर चढ़ते समय पास से गुजर रहे वाहन की साइड लगने से उनकी बाइक असंतुलित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। बाइक वहीं रोड पर गिर गई। हेलमेट होने के बावजूद दोनों को गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने दोनों को 300 मीटर दूर उपमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर शव को पानीपत के शवगृह में रखवा दिया है। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि युवक के परिजनों के विलंब से आने के कारण पोस्टमार्टम होना संभव नहीं लगता है।

    शादी की भी चल रही थी बात

    दीपक शर्मा तीन बहनों का इकलौता भाई था। परिवार की सारी जिम्मेदारी उस पर थी। चित्राक्षी दो बहनों में छोटी थी, मां की करीब एक दशक पहले मौत हो चुकी थी।

    पिता गुलशन एसी मैकेनिक हैं। बड़ी बहन के दिव्यांग होने से पिता सहित परिवार की जिम्मेदारी चित्राक्षी पर थी। फूफा गोपाल कृष्ण के अनुसार दीपक और चित्राक्षी की शादी की बात भी चल रही थी। दोनों के परिवार में अच्छा संबंध था।