जागरण संवाददाता, पानीपत। चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में एक युवक ने किशोरी को निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों की जान पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी।
किशोरी ने इस बारे में अपनी चाची को बताया। चाची ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
पुलिस ने आरोपित तस्वर पर पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी उसके पास रहती है।
भतीजी की कुछ समय पहले एक कॉलोनी के तस्वर के साथ जान पहचान हुई थी। तस्वर ने उससे प्यार का इजहार किया और कहा कि वह उसके साथ निकाह करना चाहता है।
लगभग पांच दिन पहले तस्वर ने उसे मिलने के लिए अपने कमरे पर बुलाया और उसके दुष्कर्म किया। उसने इसका विरोध किया तो, उसने धमकी दी कि अगर निकाह करना है, तो वह सब करना होगा। अब तस्वर उसे धमकी दे रहा है कि वह उसके साथ निकाह नहीं करेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।