इस मौसम में जरा सेहत का रखें ख्याल, वायरल फ्लू से बढ़ रही मरीजों की संख्या
मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव से बीमारियां दस्तक दे रहीं। खांसी-जुकाम व बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे। दिन का तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। रात का तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल, जेएनएन। तापमान कभी ज्यादा तो कभी बहुत कम हो जाता है। तापमान के इस उतार-चढ़ाव की वजह का असर लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। सुबह के समय कोहरा गिर जाता है और दिन के समय मौसम गर्म हो जाता है। जिस कारण से लोग खांसी-जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
सोमवार को भी सुबह घना कोहरा छा गया, हालांकि सुबह सात बजे के बाद यह स्थिति बनी, करीब 11 बजे के आसपास कोहरा छंटना भी शुरू हो गया। मौसम विभाग का मानना है कि अभी मौसम में उतार-चढ़ाव का यह सिलसिला जारी रहेगा। आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ हो जाएगा और फरवरी माह के इस अंतिम सप्ताह में दिन का तापमान रिकार्ड तोड़ सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसदी दर्ज की गई। हवा महज 2.1 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
चिकित्सक बोले-लारवाही पड़ रही भारी
नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. प्रदीप सिंह बताते हैं कि बदलते मौसम में लोग लापरवाह हो रहे हैं। सर्दी जा रही है। दिन गर्म और सुबह व शाम के समय ठंड पड़ती है। इस समय कई दिन से कोहरा भी देखने को मिल रहा है। लोगों को अभी गर्म वस्त्रों का त्याग नहीं करना चाहिए। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। लापरवाही के कारण ही अस्पताल में खांसी-जुकाम व बुखार के मरीज ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। इस समय नागरिक अस्पताल में ओपीडी 1500 के करीब हो रही है। कोरोना काल भी चल रहा है, लेकिन लोग फिर भी बिना मास्क के अस्पतालों में ही घूम रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, लापरवाही भारी पड़ सकती है।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।