PM Narendra Modi ने पानीपत में पुराने साथी को फोन करके पूछा, हरियाणा का क्या हाल है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जन संघ के सदस्य रहे नीति सैन भाटिया से फोन करके हालचाल लिया। उन्होंने करीब तीन से चार मिनट तक बातचीत की।
पानीपत, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ देश के लोगों का ख्याल रख रहे, बल्कि अपने साथ के नेताओं का भी हालचाल ले रहे हैं। संघर्ष के दिनों के साथी से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को फोन करके लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। साथ ही उनका हौसलाफजाई भी कर रहे। पानीपत के रहने वाले भारतीय जनसंघ के सदस्य के पास सुबह नौ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके हालचाल लिया।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व में भाजपा उपाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश की नीतिसेन भाटिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय जन संघ के सक्रिय सदस्य रहे हैं। शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे के करीब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उनके पास फोन किया। फोन करके हरियाणा प्रदेश और भाटिया परिवार का हालचाल पूछा। दोनों के बीच करीब तीन से चार मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान न सिर्फ पारिवारिक बातचीत हुई, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य, कानून सेवाओं और जनता के बारे में जानकारी ली। पढि़ए बातचीत के कुछ अंश।
पीएम: हरियाणा का क्या हाल है?
भाटिया: हरियाणा ठीक चल रहा है। फसल ठीक कट रही है। मंडियां सुचारू रूप से चल रही हैं।
पीएम: हरियाणा में लेबर की कोई समस्या?
भाटिया: हरियाणा में लेबर की कोई समस्या नहीं है। यहां फसल कंबाइन से कट रही है। मंडियों में पर्याप्त लेबर फसल का उठान कर रही हैं।
पीएम: स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है?
भाटिया: हरियाणा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था अति उत्तम है। स्वास्थ्य विभाग अच्छी तरह से कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। हरियाणा प्रदेश की जनता स्वास्थ्य विभाग से पूरी तरह से खुश है
पीएम: हरियाणा प्रदेश की कानून व्यवस्था कैसी है?
भाटिया: हरियाणा प्रदेश की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री की देखरेख में सुचारू रूप से चल रही है। संकट की इस घड़ी में हरियाणा प्रदेश के सभी अधिकारी व कर्मचारी साथ हैं। गरीब लोग हरियाणा सरकार की राशन किट से पूर्ण रूप से संतुष्ट हैं। हरियाणा सरकार द्वारा राशन दिया जा रहा है। सामाजिक संस्थाएं सरकार के साथ मिलकर पूर्ण रुप से सहयोग कर रहे हैं।
लॉकडाउन के पालन का दिया संदेश
बातचीत के आखिरी में प्रधानमंत्री ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि जनता लॉकडाउन का पूरा पालन करे, इसका विशेष रूप से ख्याल रखा जाए। किसी को कोई तकलीफन हो।
यह है नीतिसेन का प्रोफाइल
भाटिया 1987 में पानीपत नगर पालिका के अध्यक्ष बने, कामकाज के मसले में हमेशा सख्त मिजाज रहे नीतिसेन ने सन 1991 और 1996 में पानीपत विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री और हरियाणा में भाजपा के प्रभारी के रूप में और मुख्यमंंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में नीतिसेन के साथ काम कर चुके हैं। इस दौरान भाटिया पानीपत भाजपा के अध्यक्ष थे। अनेक बार मॉडल टाउन स्थित भाटिया भवन में नरेंद्र मोदी, मनोहर लाल, नीतिसेन भाटिया बैठकें कर चुके हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली के दौरान जब पीएम मोदी पानीपत आए थे, तब पीएम कार्यालय से मोदी के स्वागत करने वालों की सूची में नीतिसेन भाटिया का नाम आगे था। करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजय भाटिया ने अपने मौसा नीतिसेन भाटिया का हाथ पकड़कर राजनीति में कदम रखा। नीतिसेन भाटिया का परिवार पाकिस्तान से मुलतान से आया था। वह आज भी खेती करते हैं। जिस समय प्रधानमंत्री का फोन आया था, तब वह अपने फार्म हाउस पर थे।
भाजपा में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता
मोदी से फोन वार्ता के बाद नीतिसेन भाटिया ने कहा कि भाजपा में कोई बड़ा या छोटा नहीं होता। सब कार्यकर्ता हैं। वह आज भी पार्टी के सिपाही हैं। मोदी व मनोहर जैसा आम कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है, यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है।
ये भी पढ़े : Arogya Setu App से मिल रहा घर बैठे इलाज, डॉक्टर दे रहे सलाह
ये भी पढ़े : Panipat Coronavirus News Update पानीपत में अब तक 7 केस, मां-बेटा कोरोना पॉजिटिव
ये भी पढ़े : Coronavirus Update कोरोना वायरस पॉजिटिव मां-बेटे के बाद पानीपत से जुड़ा एक और केस आया सामने, एरिया सील
ये भी पढ़े : Coronavirus threat सड़क पर 500-500 रुपये फेंककर भागे बाइक सवार युवक, लोगों में दहशत
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।