विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panipat News: नशे की लत पूरी करने के लिए कर दी चोरी की नौ वारदात, तीन आरोपित गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Tue, 28 Feb 2023 12:16 PM (IST)

Panipat News क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए-थ्री) पुलिस ने रविवार शाम को सेक्टर-25 से आटो में सवार चोरी के तीन आरोपितों ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपित। l सौजन्य पुलिस
पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपित। l सौजन्य पुलिस

पानीपत, जागरण संवाददाता। क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए-थ्री) पुलिस ने रविवार शाम को सेक्टर-25 से आटो में सवार चोरी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपित नोहरा गांव के सचिन, सौदापुर के रिंकू व विक्रम ने एक महीने में खेतों, निर्माणाधीन साइट से सामान चोरी की आठ और अप्रैल 2022 में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की चार बाइक, दो स्कूटी, 15 हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त आटो बरामद किया।

आरोपितों ने एक सप्ताह पहले सेक्टर-29 पार्ट-टू में सरकारी ट्यूबवेल से मोटर पंप भी चोरी किया था। पंप को अनजान व्यक्ति को 25 हजार रुपये में बेच दिया था। 10 हजार रुपये खाने-पीने व नशे में खर्च कर दिए थे। 15 हजार रुपये पुलिस ने आरोपितों से बरामद किए और अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

दो बाइक व दो स्कूटी चोरी कर कोठड़े में छिपाई

सीआइए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित मे बताया कि आरोपित सचिन, रिंकू और विक्रम नशे के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए खेतों व निर्माणाधीन साइटों से सामान चुराने लगे। नशे की हालत में आरोपितों ने अलग-अलग जगहों से दो बाइक व दो स्कूटी चोरी की। चोरीशुदा वाहनों को आरोपित सेक्टर-29 सज्जन चौक के पास खंडहर में बने कोठड़े में छिपा देते थे। वहीं से वाहन बरामद किए गए।

ये की हुई चोरी की वारदात l

  • 20 फरवरी 2023 की रात को सेक्टर 29 पार्ट टू में सरकारी ट्यूबवेल से मोटर का पंप चोरी कर ली। सेक्टर 11 के चिराग वधवा की शिकायत पर सेक्टर-29 में केस दर्ज है। 
  • छह फरवरी टोल प्लाजा के पास गाड़ी में लोड जनरेटर से दो बैट्री चोरी कर ली। 
  • छह फरवरी की रात को मनाना गांव के सुरेंद्र से बिजली की केबल चोरी कर ली। 
  • 25 जनवरी की रात को कारद गांव रामफल के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी कर ली।
  • सात जनवरी को गोहाना रोड पर मलिक अस्पताल के बाहर से सौदापुर के मोहित की बाइक चोरी कर ली। 
  • 12 फरवरी की रात को माजरा गांव में कालखा मोड़ पर एक निर्माणाधीन साइट से लोहे की शटरिंग की 73 प्लेटें चोरी की। 
  • 11 फरवरी को माडल टाउन में बाल विकास स्कूल के पास से एक ई-रिक्शा से बैट्री चोरी कर की।
  • 28 अप्रैल 2022 की रात उझा रोड पर गणेश नगर के पंकज की बाइक चोरी कर ली।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।